Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»बिहार»गोपालगंज में निर्दलीय उम्मीदवार को मिला जन सुराज का समर्थन, प्रशांत किशोर ने किया ऐलान
बिहार

गोपालगंज में निर्दलीय उम्मीदवार को मिला जन सुराज का समर्थन, प्रशांत किशोर ने किया ऐलान

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 24, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Gopalganj : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच जन सुराज पार्टी ने गोपालगंज सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार अनूप श्रीवास्तव को अपना पूरा समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को गोपालगंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। इस मौके पर अनूप श्रीवास्तव ने जन सुराज में शामिल होने का ऐलान भी किया।

प्रशांत किशोर ने कहा, “बिहार में पहले बूथ लुटेरों को देखते थे, अब उम्मीदवारों को लूटा जा रहा है। बड़े नेता नैतिकता भूलकर दूसरे दलों के उम्मीदवारों को धमकाते हैं। ऐसी स्थिति में हमारे पास अनूप श्रीवास्तव जैसा विकल्प था। वे गोपालगंज में अच्छा काम कर चुके हैं और भाजपा में लंबा अनुभव रखते हैं। उन्होंने पार्टी के लिए सालों तपस्या की, लेकिन उन्हें अनदेखा कर किसी और को टिकट दे दिया। हमने विचार-विमर्श कर उनका समर्थन करने का फैसला लिया।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुराज अनूप श्रीवास्तव को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर रही है। चुनाव चिह्न अलग रहेगा, लेकिन पार्टी पूरा सहयोग देगी। किशोर ने कहा, “एक और एक मिलकर ग्यारह बनेंगे। गोपालगंज की जनता और भाजपा से जुड़े वे लोग जो अनूप जी के साथ धोखा महसूस करते हैं, सुनिश्चित करें कि वे जीतें और भाजपा हारे।”

प्रशांत किशोर ने जन सुराज के गोपालगंज प्रत्याशी डॉक्टर शशि शेखर सिन्हा का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि दबाव में उनका नामांकन वापस कराया गया। डॉक्टर साहब ने स्वास्थ्य कारण बताए, लेकिन यह विश्वसनीय नहीं लगता। इससे जन सुराज के कार्यकर्ता का हक मारा गया। किशोर ने कहा, “अगर अनूप जी भाजपा से लड़ते और डॉक्टर साहब जन सुराज से, तो जनता के पास बेहतर विकल्प होते। भाजपा ने गोपालगंज की जनता के साथ दोहरी नाइंसाफी की है, इसका जवाब जनता देगी।” एक सवाल पर किशोर ने कहा कि यह फैसला गोपालगंज की विशेष परिस्थिति के कारण लिया गया है। दूसरे क्षेत्रों में ऐसा नहीं होगा। भाजपा ने दोनों के साथ नाइंसाफी की, इसलिए जनता का दबाव भी था। अनूप जी की जीत से भाजपा को सबक मिलेगा कि समर्पित कार्यकर्ताओं का हक न मारें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

जमीन के लफड़े में रिश्तों का कत्ल

January 30, 2026

नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के दो कर्मचारियों की मौत

January 30, 2026

पटना में ERSS और राज्य पुलिस डाटा सेंटर के नए भवन को मंजूरी, 172.80 करोड़ रुपये होंगे खर्च

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.