सात बदमाश गिरफ्तार, 264.5 ग्राम सोने और 444 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद एसआईटी की बड़ी सफलता, बोलेरो और मोटरसाइकिल जब्त हजारीबाग। जिले में बढ़ते चोरी के अपराधों के उद्वेदन के लिए गठित एसआईटी ने केरेडारी थाना क्षेत्र में हुई करीब 1.5 करोड़ रुपये की बड़ी चोरी का उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने सात चोरो को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी के 264.5 ग्राम सोना और 444 ग्राम चांदी के गहने, सात मोबाइल, एक बोलेरो वाहन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। यह जानकारी एसपी अंजनी अजंन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने…
Author: खबरबोल एडिटर
झारखंड और रामगढ़ का बढ़ाया मान, जिले में खुशी की लहर रजरप्पा। श्रीनगर के वजिर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एसजीएफआई राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के कृष्ण बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय लारी के छात्र प्रिंस नायक ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। छात्र ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से रामगढ़ जिला और झारखंड का नाम रोशन किया है। प्रिंस की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि रामगढ़ की धरती खेल प्रतिभाओं से भरी हुई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने प्रिंस नायक को बधाई देते हुए…
रामगढ़। चार दिनों तक चलने वाले महापर्व छठ पूजा का समापन मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ हर्षोल्लास और श्रद्धा के वातावरण में हुआ। जिले के सभी घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था और परंपरा का अनूठा उदाहरण पेश किया। भोर की लालिमा में छलकी आस्था शहर के दामोदर नदी, बिजुलिया तालाब, भुरकुंडा, गोला और कुजू के घाट सहित अन्य इलाकों में सुबह की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालु हाथों में बांस की टोकरी लिए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते नजर आए। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर पूजा की डलिया रखकर पूजा…
मधुपुर। थाना क्षेत्र में स्थित एचडीएफसी बैंक, राजबाड़ी रोड पर दिनांक 22 सितम्बर 2025 को दोपहर लगभग 12:45 बजे हुई सनसनीखेज बैंक डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अज्ञात हथियारबंद अपराधियों द्वारा की गई इस डकैती के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अब तक 11 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, घटना में प्रयुक्त हथियार, वाहन, मोबाइल, एटीएम कार्ड और पांच लाख पचास हजार रुपये नकदी बरामद किए गए हैं। घटना के तुरंत बाद देवघर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर/सारठ/मधुपुर)और पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय),…
रजरप्पा | प्रिंस वर्मा रजरप्पा कोयलांचल सहित आसपास के क्षेत्र पूरी तरह से छठ पूजा के भक्ति में भक्तिमय हो उठा है। रविवार देर शाम छठव्रतियों ने खरना किया। इस दौरान छठव्रतियों ने भगवान सूर्य को स्मरण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रोटी खीर का प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम तक छठव्रतियों के घर जा जा कर प्रसाद ग्रहण करने का सिलसिला जारी रहा। सोमवार को छठव्रतियों द्वारा विभिन्न छठ घाटों में जाकर देर शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्ध्य दिया जाएगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई…
डीएवी मैदान में चल रहे रामगढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन, वाईसीसी भुरकुंडा की टीम ने जमाया खिताब पर कब्जा रजरप्पा | प्रिन्स वर्मा रजरप्पा स्थित डीएवी मैदान में चल रहे रामगढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन किया गया। फाइनल मुकाबला वाईसीसी शारदा क्लब भुरकुंडा बनाम सांडी क्रिकेट क्लब सांडी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते सांडी की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 132 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए वाईसीसी शारदा क्रिकेट एकेडमी भुरकुंडा की टीम 15वे ओवर में 2 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त…
रामगढ़। रामगढ़ में छठ पूजा की परंपरा सैकड़ों वर्षों पुरानी मानी जाती है। बुजुर्ग बताते हैं कि ब्रिटिश काल में ही यहाँ के नदी घाटों पर छठ मनाने की शुरुआत हुई थी। पहले यह पर्व सिर्फ ग्रामीण परिवारों तक सीमित था, लेकिन धीरे-धीरे यह शहर, कोयला क्षेत्रों और औद्योगिक बस्तियों तक फैल गया। प्राचीन काल से ही सूर्योपासना से जुड़ा रहा है रामगढ़ की ऐतिहासिक जड़े रामगढ़ क्षेत्र प्राचीन काल से ही सूर्योपासना से जुड़ा रहा है। सूर्य मंदिर तालाब, बड़ा तालाब कुजू, और दामोदर नदी घाट इस परंपरा के पुराने केंद्र हैं। स्थानीय इतिहासकार बताते हैं कि यहां पहले…
रामगढ़। शहर के कांके बार में बजाज बाइक शोरूम में हुई धनतेरस की कमाई चोरों ने उड़ा ली। रविवार को जब शोरूम का शटर खुला तो मालिक और कर्मचारी सभी आवक रह गए। कैशियर के कमरे का शीशा टूटा हुआ था और अंदर से लाखों रुपए नगद गायब थे। घटना की सूचना तत्काल शोरूम के मालिक वत्सल पोद्दार ने रामगढ़ थाना प्रभारी को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। 5 लाख नगद उड़ा ले गए चोर रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि लगभग 5 लाख रुपए नगद और चेक चोरों के…
रामगढ़। शहर में धनतेरस को लेकर जाम की स्थिति सड़कों पर बनी थी। लेकिन इस बीच कुछ सनकी लोग ना तो ट्रैफिक व्यवस्था में अपना सहयोग दे रहे हैं और ना ही सही तरीके से अपनी गाड़ियों की पार्किंग कर रहे हैं। शहर के चट्टी बाजार में बगड़िया के पास एक ऐसे ही सनकी व्यक्ति ने बाइक खड़ा कर दिया था। जब ट्रैफिक जवान ने उसे बाइक साइड में लगाने को कहा तो उसकी पिटाई भी कर दी। इस मामले में घायल ट्रैफिक जवान मुकेश कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया घायल ट्रैफिक सिपाही मुकेश कुमार ने रामगढ़…
रामगढ़। दीपोत्सव को लेकर रामगढ़ जिले में अलग ही उत्साह दिख रहा है। माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना के साथ-साथ मां काली की पूजा के लिए भी रामगढ़ जिला तैयार हो गया है। जिले के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के अलावा शहर को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया है। सबसे बेहतर तरीके से झारखंड के प्रसिद्ध रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका दरबार को सजाया गया है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षक विद्युत सज्जा देखने को मिलेगी। सुभाष चौक से लेकर बाजार तक में हुई सजावट रामगढ़ शहर के सुभाष चौक से लेकर शिवाजी रोड, लोहार टोला, चट्टी बाजार, बाजार…

