ड्यूटी से कम पैसे देने पर भड़का सिक्योरिटी गार्ड, कुल्हाड़ी से कर दी हत्या रामगढ़ शहर में बुधवार की देर रात एक सिक्योरिटी गार्ड अचानक से अपने साथी पर भड़क गया। उसने नशे की हालत में ही कुल्हाड़ी से पीट कर अपने साथी की हत्या कर दी। मृतक की पहचान बाजार समिति निवासी सुनील सिंह के रूप में हुई है। इस हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा सिक्योरिटी गार्ड शंकर महतो खुद रामगढ़ थाने पहुंचा और उसने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे घटनास्थल पर पहुंचे और शव को…
Author: खबरबोल एडिटर
वॉलीबॉल के झगड़े में निकल गया पिस्टल, पांडे गिरोह के शूटर समेत दो गिरफ्तार देसी पिस्टल , गोली और आईफोन हुआ बरामद, 4 अपराधी फरार रामगढ़। जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में वॉलीबॉल के खेल से शुरू हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में तब्दील होने जा रहा था। लेकिन पुलिस की सक्रियता से ना सिर्फ झगड़ा खत्म हुआ, बल्कि पांडे गिरोह के शूटर इरफान उर्फ रेहान उर्फ छोटू समेत दो अपराधी को गिरफ्तार भी कर लिया गया। इस मामले की जानकारी बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पतरातू ब्लॉक परिसर में मंगलवार के शाम…
रांची। बुधवार सीएम एक्सीलेंस बालिका प्लस टू उवि बरियातू में 548 वां व हाई स्कूल बोडिया में 549 वां खुशी क्लास का आयोजन हुआ। लाइफ केयर हॉस्पिटल, रांची व खुशी क्लास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित खुशी क्लास में बच्चों का उत्साह चरम पे रहा। सीएम एक्सीलेंस में कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन प्रिंसिपल दीपक सिंह ने किया। बोडिया हाई स्कुल में प्रिंसिपल आनंद मिंज ने किया। सीएम एक्सीलेंस बालिका प्लस टू में 700 से अधिक छात्राओं ने जिस तरह हाथ उठाकर खुशी क्लास को अपना अभिभावक मान गर्मजोशी से स्वागत किया, दिल गदगद हो गया। मौके पर खुशी क्लास…
रजरप्पा चितरपुर के काली मंदिर प्रांगण में रविवार को स्थानीय ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली की पूजा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही सर्वसम्मति से काली पूजा समिति का गठन किया गया। जिसमें संचालनकर्ता शिवचरण महतो, संरक्षक सतीश महतो, अध्यक्ष पवन कुमार महतो, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, सचिव रवींद्र चौधरी, सह सचिव हरि महतो, कोषाध्यक्ष गोवर्धन महतो, उप कोषाध्यक्ष बासुदेव राम व कार्यकारिणी अध्यक्ष रामकिशुन महतो को बनाया गया। इसके अलावा नकुल महतो, दशरथ महतो, हितेश कुमार परेल, चंद्रप्रकाश कुमार, मटुकधारी महतो, विश्वनाथ प्रसाद,…
अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम, खिलाड़ियों ने दिलाए कुल 12 पदक, प्रिंस नायक ने जीता स्वर्ण रजरप्पा राज्य स्तरीय खेलो झारखंड एसजीएफआई स्कूल गेम्स वुशू प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 10 अक्टूबर तक रांची स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में रामगढ़ जिले की 16 सदस्यीय वुशू टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में उपविजेता (रनर-अप) का खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 वर्ग में रामगढ़ के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किए। प्रिंस नायक ने स्वर्ण पदक, जयदीप कुमार,…
रांची। कोयले के अवैध कारोबार की मंडी सज धजकर तैयार हो गया है। जमीनों को खोदकर कोयले की निकासी लगभग शुरू कर दी गई है। दर्जनों स्थानों पर पोकलेन मशीन से ओबी को हटाया गया है। ओबी हटाने के बाद कोयले के निकासी शुरू कर दी गई है। कोयले को बड़े वाहनों में लादकर स्थानीय प्लांट और डेरी मंडी भेजने की तैयारी है। पूरे प्रकरण का खुलासा “खबर बोल” जल्द करेगा। “खबर बोल” के पास जो साक्ष्य आया है। उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि खेल बड़ा होने वाला है। पूरे सच के साथ खबर को प्रकाशित किया जाएगा।…
रांची। रांची के रातू क्षेत्र में सुबह पुलिस और गैंगस्टर राहुल दुबे के गुर्गों के बीच मुठभेड़ होने की खबर मिली है। पुलिस को देख अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गिरोह के दो सदस्यों ने भागने की कोशिश की। उन्हें पुलिस ने पीछाकर दबोच लिया। गोलीबारी में गिरोह के दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस के अनुसार राहुल दुबे गिरोह के सदस्यों के रातू क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना पर पुलिस टीम ठाकुर गांव ,खलारी और रातू थाना क्षेत्र के सीमा पर भेजा गया। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने…
रामगढ़ में बोकारो आइजी ने की जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ बौठक, दिया आवश्यक निर्देश अपराध और नशे के व्यापार पर कोई समझौता नहीं, करे कार्रवाई, कोताही नहीं बरते:सुनील भास्कर रामगढ़। उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी सुनील भास्कर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय रामगढ़ पहुंचे। रामगढ़ पहुँचने पर सबसे पहले उन्हें गार्ड आफ़ ऑनर दिया गया। जिसके बाद आईजी सीधे बैठक में पहुंचे। बैठक में आईजी ने बोकारो जोन के सभी पुलिस अधीक्षक से उनके जिले की वस्तु स्थिति की जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने अपराध और नशे के कारोबार पर खुलकर बोले। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध…
रजरप्पा। सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समीप इनमोसा का 70वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमे मुख्य रूप से रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद, केंद्रीय कोषाध्यक्ष रामेश्वर महतो, क्षेत्रीय सचिव हरि प्रसाद महतो, अध्यक्ष संजय कुमार उपस्थित रहें। मौके पर जीएम कल्याणजी प्रसाद ने कहा की पूरे कोल इंडिया में सुरक्षित खदानों के संचालन में ओवरमैन और माइनिंग सरदार की मुख्य भूमिका होती है। उन्होंने आगे कहा की कोयला उद्योग में इनमोसा का महत्वपूर्ण योगदान है। जो एक प्रकार से माइंस की रीढ़ की हड्डी है। इनमोसा कि बदौलत ही रजरप्पा क्षेत्र का नाम कोयला जगत में बड़े…
अलाउद्दीन का चिराग है सकारत्मकता, मुस्कान से घिसिए तो, सबकुछ पा लेंगे: डॉ संजय सकारात्मक व्यक्तित्व में मुस्कान का पंख लगाते ही आप सफलता के आसमां पे होंगे : चौहान रांची। जब आप मुस्कुराते हैं, तब सृष्टि की ताकत आपमें समा जाती है। इसी मुस्कुराहट को बड़े ही शक्तिशाली व अनूठे अंदाज में प्रस्तुत कर रहा है खुशी क्लास। आज के समय में तनावमुक्त समाज की कल्पना ही अभूतपूर्व है। ऐसे में खुशी क्लास समाज में खुशियां भरने का काम कर रही है, इसका जितना भी सराहना की जाए, कम होगा। यह बात रांची के विधायक सीपी सिंह ने कही।…

