Author: खबरबोल एडिटर

रामगढ़/चौपारण। अवैध कोयला तस्करी की पुख्ता सूचना के बाद चौपारण बॉर्डर पर प्रशासन और पुलिस द्वारा जांच अभियान को तेज कर दिया गया है। बॉर्डर क्षेत्र में अचानक शुरू हुए इस अभियान से कोयला तस्करों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। कोयला लदी हर गाड़ी की सख्ती से जांच जांच अभियान के दौरान चौपारण बॉर्डर से गुजरने वाली सभी कोयला लदी गाड़ियों को रोककर गहन जांच की जा रही है। वाहनों के कागजात, चालान, परिवहन परमिट और कोयले के स्रोत की बारीकी से जांच की जा रही है। बिना वैध दस्तावेज के वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी भी की…

Read More

रामगढ़।जिले में बालू कारोबार को लेकर अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में बालू कारोबारी डब्बू सिंह के घर पर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद अब सोशल मीडिया के जरिए खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई है। गोलीबारी और धमकी की इस दोहरी वारदात से पूरा परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गैंगस्टर राहुल दुबे ने सोशल मीडिया पर धमकी भरा संदेश पोस्ट करते हुए लिखा है सिस्टम में नहीं आया तो खोपड़ी खोल देंगे। इस धमकी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। गोलीबारी…

Read More

रामगढ़। जिले में अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। हालांकि पुलिस भी अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जब बालू कारोबारी डब्बू सिंह के घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यह पूरी घटना बालू कारोबार में रंगदारी नहीं देने के कारण बताई जा रही है। आरोप है कि कुख्यात राहुल दूबे ने अपने गुर्गों के जरिए इस फायरिंग की साजिश रची और वारदात के बाद इसकी जिम्मेदारी भी ली। सात राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने कारोबारी डब्बू सिंह के घर…

Read More

रामगढ़। शहर के हृदय स्थल लोहार टोला स्थित होलिका दहन स्थल पर कथित कब्जे की कोशिश को लेकर इलाके में भारी तनाव की स्थिति बन गई है। दशकों पुरानी धार्मिक परंपरा और आस्था से जुड़े इस स्थल पर जैसे ही निर्माण/कार्य शुरू किया गया, स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। काम का विरोध करने पहुंचे पूर्व विधायक के साथ बदसलूकी विवाद की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक जब काम का विरोध करने लगे, तो कथित रूप से उनके साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई। इस घटना के बाद माहौल और अधिक गर्म हो गया। समर्थकों और स्थानीय…

Read More

जिला प्रशासन पर उठने लगे कई सवाल, आख़िर रात में क्यों होता है अवैध निर्माण? रामगढ़। शहर के हृदय स्थली माने जाने वाले लोहार टोला में सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दशकों से जिस जमीन पर होलिका दहन और अन्य सामाजिक कार्यक्रम होते आ रहे हैं, उसी जमीन को निशाना बनाकर अब सुनियोजित तरीके से कब्जा किया जा रहा है। रात के अंधेरे में हो रहा है अवैध कब्जा स्थानीय निवासियों के बीच जो चर्चा है उसके अनुसार जमीन माफिया द्वारा रात के अंधेरे में अवैध गतिविधियां…

Read More

बरही। थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जहां एक नन्हे बालक को बेरहमी से पीटा जा रहा है। वीडियो सामने आते ही पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसडीपीओ अजित विमल ने लिया तत्काल संज्ञान मामले की गंभीरता को देखते हुए बरही के एसडीपीओ अजित विमल ने वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लिया। उन्होंने बिना देरी किए संबंधित थाना को निर्देश दिए कि आरोपी की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी पुलिस टीम ने…

Read More

Ramgarh/hazaribagh। बिहार–झारखंड सीमा पर स्थित चौपारण क्षेत्र में बिहार पुलिस ने अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई कोयला लदे वाहनों को पकड़ा है। इस कार्रवाई के बाद कोयला चोरों और तस्करों में हड़कंप मच गया है। बॉर्डर इलाके में अवैध कोयला लदे ट्रकों ट्रेलरों की लंबी कतारें देखी गईं। जिससे यह साफ जाहिर होता है कि तस्करी का यह नेटवर्क बड़े पैमाने पर संचालित हो रहा था। 🚔 बिहार पुलिस की सख्त कार्रवाई सूत्रों के अनुसार, बिहार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के विभिन्न जिलों से अवैध रूप से कोयला बिहार की ओर…

Read More

चूना डालकर अतिक्रमणकारियों के लिए खींची गई लकीर रामगढ़। शहर में सड़कों का अतिक्रमण करने वालों पर छावनी परिषद ने एक बार फिर अपना डंडा चलाया है। शुक्रवार को छावनी परिषद के कर्मचारी सड़क पर उतरे। उन्होंने ठेले, खोमचे, गुमटी तथा अवैध तरीके से फुटपाथ पर लगी झोपड़ी व टेंट को हटवाया। इस दौरान फुटपाथी दुकानदारों को उनकी जगह भी दिखाने की कोशिश की गई। फुटपाथी दुकानदारों के द्वारा छावनी परिषद क्षेत्र की नालियां और पैदल चलने वाले जगह का अतिक्रमण कर अपनी दुकान चलाई जा रही थी। इस दौरान छावनी परिषद के कर्मचारियों ने यह स्पष्ट कर दिया कि…

Read More

रामगढ़। संगठित अपराध के खिलाफ रामगढ़ एसपी की कार्रवाई काफी सटीक रही है। गिरोह से जुड़े लोगों की गतिविधि पर लगाम लगाने के बाद साइबर क्रिमिनल पर भी एसपी ने सटीक कार्रवाई की। रामगढ़ जिले के एक व्यक्ति से लाखों रुपए ठगने वाले साइबर क्रिमिनल को देवघर जिला से गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को एसपी अजय कुमार ने बताया कि पतरातू थाने के स्टीम कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय जवाहर लाल के बैंक खाते से साईबर गिरोह द्वारा 7.80 लाख की अवैध निकासी कर ली गई थी। इस मामले में 3 सितंबर 2025 को साईबर थाना काण्ड 08/2025 दर्ज किया…

Read More

सात दिनों की योग साधना ने बढ़ाया आत्मबल, प्रशिक्षक एकता दांगी ने दिया प्रेरक संदेश रजरप्पा। चितरपुर स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में पतंजलि महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सात दिवसीय योग शिविर का समापन शुक्रवार को हवन-यज्ञ के साथ आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। पूरे सप्ताह योग अभ्यास में शामिल बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंत्रोच्चारण और आहुतियों के साथ हवन में भाग लिया। समापन समारोह के दौरान वातावरण सकारात्मक ऊर्जा और शांति से भर गया। योग प्रशिक्षक एकता दांगी ने महिलाओं को योग, अनुशासन और आंतरिक शक्ति पर केंद्रित प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं,…

Read More