सुकरीगढ़ा निवासी जया कुमारी ने चितरपुर प्रखण्ड का नाम किया रोशन, चितरपुर इंटर कॉलेज में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन चितरपुर इंटर कॉलेज प्रबंधन ने दी बधाई रजरप्पा। कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों और कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता मिलना मुश्किल नहीं होता है। इसी बात को सच साबित कर दिखाई है सुकरीगढ़ा निवासी जया कुमारी। कम संसाधन के बावजूद सीजीएल जैसे बड़े परीक्षा में सफलता हासिल कर चितरपुर इंटर कॉलेज का नाम रोशन किया है। जिससे कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाएं खुश हैं। चितरपुर इंटर कॉलेज प्रबंधन ने जया कुमारी को किया सम्मानित चितरपुर इंटर कॉलेज में…
Author: खबरबोल एडिटर
लाल सिंदूर से सजी हथेलियां, आंखों में नमी और होठों पर मां दुर्गा के जयकारे के साथ दी गई मां दुर्गा को विदाई विजयादशमी पर जब विदाई का क्षण आया तो पंचवटी अपार्टमेंट फेस वन परिवार का हर चेहरा भावनाओं से भीग उठा रामगढ़ जिले के पंचवटी अपार्टमेंट फेस वन में दशहरा के अवसर पर दुर्गा पूजा पंडाल में सिंदूर खेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध किया मां दुर्गा की विदाई से पहले पारंपरिक उत्साह और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी आस्था और…
विजयादशमी आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाये: रोशनलाल रामगढ़। शहर के सिद्धू कान्हु मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में भारी बारिस के बावजूद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। मौके पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और विधायक रोशन लाल चौधरी ने आग लगाई। जिसके बाद तीनो के पुतले धू धू कर जल गया। सार्वजनिक दशहरा एवं सूरज हॉल समिति के द्वारा आयोजित भव्य दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा। भारी बारिश के बाद भी रावण दहन को लेकर उमड़ी भारी…
रजरप्पा | प्रिंस वर्मा रामगढ़ – बोकारो मार्ग के छोटकीपोना चौक के समीप शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार के रौंदने से आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार चितरपुर से रामगढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ग्लैंजा कार ने छोटकीपोना चौक पर खड़े कई स्थानीय लोगों को रौंद दिया। और लोगों को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराया। जिससे कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सबसे पहले कार ने खड़े मोटरसाइकिल पर सवार अक्षय कुमार, नंदन कुमार पिता मनोज महतो को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो…
रामगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को रामगढ़ शहर अंतर्गत थाना चौक अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता दीप्ति प्रियंका कुजूर, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत सहित जिले के अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर…
अपने क्षेत्र अंतर्गत पुलिस अधीक्षकों को दिए कई निर्देश गिरिडीह। बोकारो जोनल आईजी सुनील भास्कर ने दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन की तैयारियों और सतर्कता को लेकर अपने क्षेत्र अंतर्गत पुलिस अधीक्षकों संग समीक्षा बैठक कर कई निर्देश दिए हैं। जिले पुलिस अधीक्षकों को आईजी ने कई निर्देश दिए हैं। । उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में शांति भंग नहीं होने देना है और पूर्व में घटी घटनाओं की पुनरावृति नहीं होने देने और गोपनीय सूचना इकट्ठा कर संभावित किसी भी आशंका को विफल कर वैसे जगहों और लोगों को चिन्हित कर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। जिसके लिए…
110 फ़ीट का रावण, 90 फीट कुम्भकर्ण और 85 फीट का मेघनाथ होगा आकर्षण का केंद्र रावण दहन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे सांसद चन्द्रप्रकाश चैधरी और मनीष जयसवाल रामगढ़। विजयादशमी के अवसर पर दो अक्टूबर को रावण दहन समारोह की तैयारी सिद्धू कान्हु मैदान बाजार टांड़ में अंतिम चरण में है। कार्यक्रम को और भी बड़ा और भव्य बनाने के लिए 110 फ़ीट का रावण, 90 फीट कुम्भकर्ण और 85 फीट का मेघनाथ का पुतला बनाया जा रहा है। जिसे बिहार के कारीगर द्वारा तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी सार्वजनिक दशहरा एवं सूरज हॉल समिति के…
रजरप्पा। गोला प्रखंड के मुरपा गांव स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में भव्य भक्ति जागरण का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामगढ़ सांसद प्रतिनिधि श्सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने फीता काटकर विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में अध्यक्ष कमलेश महतो, सचिव सुभाष गुप्ता, कोषाध्यक्ष देव चरण रविदास, भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू साव, बांदा मुखिया कुलदीप साव, समाजसेवी राजेश महतो, भाजपा युवा नेता सूरज वर्मा और संतोष साव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भक्ति जागरण को संबोधित करते हुए कि भक्ति जागरण के भजन और…
रजरप्पा। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा अक्षरा सिंह सोमवार शाम रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचीं। यहां पहुंच कर उन्होंने मां छिन्नमस्तिके देवी की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में होने वाली संध्या आरती में भी भाग लिया और श्रद्धालुओं के बीच उपस्थित रहकर अपनी भक्ति भाव प्रदर्शित किया। अक्षरा सिंह ने पूजा के पश्चात नारियल की बलि दी और रक्षा सूत्र बंधवाई। उनके रजरप्पा पहुंचने से स्थानीय लोगों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बन गया। मंदिर न्यास समिति और अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे और उन्होंने अभिनेत्री के भक्ति…
दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सड़क पर उतरे एसपी, किया फ्लैग मार्च सुरक्षा व्यवस्था और संदिग्धों पर रहेगी विशेष नजर:अजय कुमार रामगढ़। जिले में दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर एसपी अजय कुमार रविवार को खुद सड़क पर उतर कर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च रामगढ़ थाना से शुरू होकर गांधी चौक, झंडा चौक, चट्टी बाजार, बाजार टांड़ से रिटर्न होते हुए सुभाष चौक, बिजुलिया, ब्लॉक होते हुए पुनः रामगढ़ थाना पहुंच कर संपन्न हुई। ख़ुद मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले एसपी एसपी अजय कुमार पूजा को लेकर काफ़ी गंभीर है।…

