Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»बालू कारोबारी डब्बू सिंह के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों का हमला, पढ़े पूरी खबर
#Trending

बालू कारोबारी डब्बू सिंह के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों का हमला, पढ़े पूरी खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJanuary 5, 20263 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़। जिले में अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। हालांकि पुलिस भी अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जब बालू कारोबारी डब्बू सिंह के घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यह पूरी घटना बालू कारोबार में रंगदारी नहीं देने के कारण बताई जा रही है। आरोप है कि कुख्यात राहुल दूबे ने अपने गुर्गों के जरिए इस फायरिंग की साजिश रची और वारदात के बाद इसकी जिम्मेदारी भी ली।

सात राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने कारोबारी डब्बू सिंह के घर के मुख्य द्वार और खिड़की को निशाना बनाते हुए लगातार सात गोलियां चलाईं। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रंगदारी नहीं देने पर हमला

पीड़ित कारोबारी का कहना है कि राहुल दूबे द्वारा लंबे समय से उन्हें धमकियां दी जा रही थीं। बालू कारोबार चलाने के एवज में प्रति सीएफटी पाँच रुपये की मांग की जा रही थी। जब इस अवैध मांग को मानने से इंकार किया गया, तो अपराधियों ने गोलीबारी कर दहशत फैलाने की कोशिश की।

परचा फेंक कर ली जिम्मेदारी

घटना के बाद अपराधियों ने मौके पर परचा फेंक कर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। परचे में राहुल दूबे का नाम सामने आया है, जिससे यह साफ होता है कि यह वारदात सोची-समझी साजिश के तहत की गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे SDPO

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। घर और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया गया तथा खोखे बरामद किए गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

लगातार मिल रही थी धमकी

डब्बू सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। बावजूद इसके अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ता गया और अंततः गोलीबारी जैसी घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस का दावा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी और मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.