Author: खबरबोल एडिटर

रामगढ़।संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई को तेज करने के उद्देश्य से रामगढ़ पुलिस कार्यालय में मंगलवार को एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उ०छो० क्षेत्र हजारीबाग के पुलिस उप-महानिरीक्षक अंजनी कुमार झा के आगमन पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार तथा सहायक पुलिस अधीक्षक -सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू गौरव गोस्वामी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। घटित घटनाओं पर गहन मंथन बैठक के दौरान जनवरी 2026 से अब तक संगठित आपराधिक गिरोहों द्वारा किए गए फायरिंग, आगजनी, पोस्टरबाजी और धमकी भरे कॉल जैसे मामलों की कांडवार समीक्षा की गई। इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना एवं ओपी प्रभारी सहित अनुसंधानकर्ताओं…

Read More

रामगढ़ में ‘अंडरलोडिंग’ से खेला फिर से हुआ शुरू रामगढ़। झारखंड से बिहार जाने वाले अवैध कोयला कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में बिहार पुलिस ने बॉर्डर पूरी तरह सील कर दिया है। चौक-चौराहों से लेकर हर एंट्री प्वाइंट तक कड़ी नाकेबंदी के चलते अवैध कोयला लदे ट्रकों की आवाजाही अचानक ठप हो गई है। कल तक जो गाड़ियां रात के अंधेरे में सरपट दौड़ती थीं, आज वे सीमा पर खड़ी-खड़ी सिस्टम के सख्त पहरे के आगे बेबस नजर आ रही हैं। हर गाड़ी की परत-दर-परत जांच बॉर्डर पर 24×7 पुलिस तैनाती, हाई-इंटेंसिटी चेकिंग संदिग्ध ट्रकों की…

Read More

रामगढ़। जिले के पुलिस महकमे में कई थानेदारों की ट्रांसफर पोस्टिंग कभी भी हो सकती है। अंदरखाने चल रही हलचल अब तेज होती जा रही है और विश्वसनीय पुलिस सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों के भीतर थानेदारों और ओपी प्रभारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का बड़ा आदेश जारी हो सकता है। जैसे-जैसे यह खबर फैल रही है, वैसे-वैसे महकमे में उत्सुकता, चिंता और कयासों का दौर भी तेज हो गया है। कहीं खुशी, कहीं गम… थानों में बढ़ी हलचल सूत्र बताते हैं कि इस बार का फेरबदल छोटा-मोटा नहीं, बल्कि बड़ा और असरदार होने वाला है। कई थानों में एक…

Read More

रामगढ़। जिले में लंबे समय से फल-फूल रहे अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ राजधानी से पहुंची विशेष टीम को रात के अंधेरे में निराशा हाथ लगी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने देर रात घाटो और कुजू क्षेत्र में छापेमारी की, लेकिन तस्करों की सतर्कता के आगे कार्रवाई बेअसर साबित हुई और टीम को वैरंग वापस लौटना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, जैसे ही टीम के पहुंचने की भनक लगी, अवैध खनन से जुड़े लोग सक्रिय हो गए। रातों-रात खदानों के निकट भंडारण अवैध कोयला को खाली करा दिया गया और मशीनरी व कोयले को सुरक्षित स्थानों पर खपा दिया…

Read More

रामगढ़। झारखंड के प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु के साथ कथित मारपीट की घटना अब केवल पुलिसिया कार्रवाई का मामला नहीं रह गया है। वायरल वीडियो ने इस घटना को राज्यव्यापी बहस में बदल दिया है।एक ओर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे, तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने जमशेदपुर से आए श्रद्धालु की पहचान उजागर कर दी। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या न्याय की लड़ाई में किसी व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा को इस तरह सार्वजनिक कर देना सही है। पुलिस की मार से ज्यादा वायरल वीडियो ने पहुंचाई चोट घटना के दौरान…

Read More

रामगढ़। जिले के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालु के साथ मारपीट की घटना सामने आने के बाद एसपी अजय कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। सख्त कदम उठाते हुए चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और पुलिस जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। क्या है मामला जानकारी के अनुसार, रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए एक श्रद्धालु ने मंदिर के निकास द्वार से प्रवेश करने का प्रयास किया। उस समय निकास द्वार पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की।…

Read More

हजारीबाग/रामगढ़। राज्य में विधानसभा सत्र चल रहा है। कानून-व्यवस्था, राजस्व वृद्धि और अवैध गतिविधियों पर रोक जैसे मुद्दे सदन में गूंज रहे हैं। सरकार की ओर से सख्ती और पारदर्शिता के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से अलग तस्वीर पेश कर रही है। हजारीबाग में कोयले का अवैध कारोबार सत्र के दौरान भी बदस्तूर जारी है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि जिस समय सदन में अवैध खनन और तस्करी जैसे मुद्दों पर बहस हो रही है, उसी समय जिले के विभिन्न इलाकों से प्रतिदिन हजारों टन कोयला अवैध रूप से निकाला और बाहर भेजा…

Read More

घाटों के 6 नंबर से कोयले का अवैध कारोबार बेखौफ जारी, प्रशासन मौन रामगढ़। घाटों के 6 नंबर क्षेत्र में कोयले का अवैध कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस पूरे अवैध नेटवर्क की कमान सत्यप्रकाश नामक व्यक्ति ने चंदन, पिंटू, अनिल और राहुल के हाथों में दिया है, जो दिनदहाड़े अवैध खनन और रात के अंधेरे में कोयले की तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे खेल पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों की चिंता कहीं नजर नहीं आती। जेसीबी से धड़ल्ले से खनन, ट्रकों में कोयले की…

Read More

रामगढ़। जिले में कोयला कारोबार को लेकर एक बार फिर हलचल तेज़ हो गई है। यह हलचल इसलिए तेज हुई है कि कारोबार में बड़े खिलाड़ी का एंट्री हुआ है। सूत्रों के अनुसार, सत्यप्रकाश नामक व्यक्ति की एंट्री के बाद इलाके में कथित रूप से नए सिरे से नेटवर्क सक्रिय हुआ है, जिससे अवैध कोयला कारोबार को लेकर चर्चाएं ज़ोर पकड़ रही हैं। घाटो के छह नम्बर खदान में उतारा ‘अपना खिलाड़ी’ सूत्रों का दावा है कि घाटो क्षेत्र के छह नम्बर खदान में सत्यप्रकाश द्वारा अपना भरोसेमंद व्यक्तियों उतारा गया है, जो जमीनी स्तर पर गतिविधियों को संचालित कर…

Read More

रजरप्पा। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी रजरप्पा पहुंचे। उन्होंने माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। नौसेना प्रमुख ने मीडिया से बात करते हुये कहा कि देश पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है। हर मोर्चे पर सेना अपने देश की रक्षा के प्रति तत्पर है। उन्होंने कहा कि छिन्नमस्तिका मां का दर्शन करके काफी खुश हूं। मां का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। उन्होंने आगे छिन्नमस्तिका मन्दिर न्यास समिति की खूब सराहना की। पूजा अर्चना का कार्य…

Read More