Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»कुजू में गोलीबारी : बालू कारोबारी के घर पर गोलीबारी के बाद सोशल मीडिया पर धमकी, दहशत में परिवार, सोशल मीडिया पर किया मिला धमकी, पढ़े पूरी खबर
#Trending

कुजू में गोलीबारी : बालू कारोबारी के घर पर गोलीबारी के बाद सोशल मीडिया पर धमकी, दहशत में परिवार, सोशल मीडिया पर किया मिला धमकी, पढ़े पूरी खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJanuary 6, 20262 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़।जिले में बालू कारोबार को लेकर अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में बालू कारोबारी डब्बू सिंह के घर पर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद अब सोशल मीडिया के जरिए खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई है। गोलीबारी और धमकी की इस दोहरी वारदात से पूरा परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गैंगस्टर राहुल दुबे ने सोशल मीडिया पर धमकी भरा संदेश पोस्ट करते हुए लिखा है सिस्टम में नहीं आया तो खोपड़ी खोल देंगे। इस धमकी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

गोलीबारी के बाद भी नहीं थमा अपराधियों का हौसला

बताया जा रहा है कि डब्बू सिंह के आवास को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की गई थी। जिसके बाद कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी दिया है। इधर हमलावरों ने मुख्य द्वार और खिड़कियों पर गोलियां चलाई थीं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कही गई थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर धमकी मिलने से पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं।

परिवार पूरी तरह डरा-सहमा

गोलीबारी और धमकी के बाद से डब्बू सिंह का परिवार मानसिक तनाव में है। परिजनों का कहना है कि बच्चों और महिलाओं में भय का माहौल है और रात में ठीक से सो पाना भी मुश्किल हो गया है।

डब्बू सिंह ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा

बालू कारोबारी डब्बू सिंह ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

क्या है सोशल मिडिया पर धमकी

सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर राहुल दुबे ने अपने आईडी के माध्यम से लिखा है कि आज शाम करीब 7:30 बजे जो नया मोड़ में  जो डब्बू सिंह के घर पर गोलीबारी की घटना हुई है उस घटना की जिम्मेवारी राहुल दुबे लेता है। यह फोन कॉल नजर अंदाज करने का नतीजा है। अगर अभी भी तुम्हारा दिमाग नहीं खुला है तो अगली बार गोलीबारी नहीं सीधा खोपड़ी खोल देंगे और जरूरत पड़े तो गाड़ी पर बम फेंकवा देंगे। जितनी जल्दी हो तुम सिस्टम में आ जाओ उतना ही तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए ठीक होगा। अन्यथा हम अपनी ओर से कोई भी कमी नहीं छोड़ेंगे अगली बार और भी अच्छे से तुम्हारा सेवागत करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.