रजरप्पा : प्रिंस वर्मा रजरप्पा पुलिस का एक बार फिर से मानवीय चेहरा सामने आया है, जो दूसरे पुलिसकर्मियों के लिए एक बेहतर संदेश हैं। रामगढ़ एसपी के निर्देश पर लगातार मृत व्यक्ति के परिजनों को आर्थिक सहयोग किया ज रहा हैं। ताजा मामला बीते मंगलवार का हैं। जहां चितरपुर काली चौक में गत दिनों हुए सड़क दुर्घटना में रामगढ़ के राजा गढ़ सौदागर मुहल्ला निवासी मनीष अग्रवाल पिता शंभु अग्रवाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल वाहन को अपने कब्जे में कर लिया था।…
Author: खबरबोल एडिटर
रामगढ़। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के केंद्रीय पदाधिकारी रवि महतो ने अपनी जान को खतरा बताते हुए बेस्ट बोकारो ओपी में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला 12 जनवरी की मध्य रात्रि का बताया जा रहा है। मध्य रात्रि पीछा कर रोकने की कोशिश, बाल-बाल बचे रवि महतो रवि महतो ने आवेदन में बताया कि 12 जनवरी की रात करीब 12:30 बजे वे अपने गांव गोसी लौट रहे थे। इसी दौरान सारूबेड़ा के बुटबेड़ा मस्जिद कॉलोनी के पास एक सफेद रंग का अज्ञात वाहन लगातार…
रांची/रामगढ़। राजधानी रांची से रहस्यमय ढंग से लापता हुए मासूम भाई–बहन अंश और अंशिका को सकुशल बरामद कर रामगढ़ पुलिस ने न सिर्फ बड़ी कामयाबी हासिल की, बल्कि झारखंड पुलिस की साख को भी मजबूती दी है। इस पूरे अभियान की अगुवाई रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने स्वयं की, जिनकी सक्रियता और नेतृत्व की हर ओर सराहना हो रही है। चितरपुर से सकुशल बरामद हुए बच्चे जानकारी के अनुसार, अंश और अंशिका को रामगढ़ जिले के चितरपुर इलाके से बरामद किया गया। बच्चों की बरामदगी के बाद एसपी अजय कुमार ने खुद उन्हें सुरक्षित राजधानी रांची पहुंचाया और झारखंड पुलिस…
रामगढ़। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए मासूम बच्चे अंश और अंशिका को रामगढ़ पुलिस ने रामगढ़ के (चितरपुर क्षेत्र) से सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चों की बरामदगी के बाद परिजनों सहित पूरे इलाके ने राहत की सांस ली है। फिलहाल दोनों बच्चे रामगढ़ एसपी आवास में सुरक्षित रखे गए हैं, जहां उनकी देखरेख की जा रही है। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मिली सफलता मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ और रांची पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच अभियान शुरू किया था। तकनीकी साक्ष्य, गुप्त सूचना और स्थानीय स्तर पर छानबीन के आधार पर पुलिस…
रामगढ़। प्रदूषण के खिलाफ शुरू हुआ जनआंदोलन भले ही शुरुआती दौर में है, लेकिन इसकी आंच अब तेज होती दिखाई दे रही है। सूत्रों और लगातार हो रही चर्चाओं के अनुसार यह आंदोलन सिर्फ पर्यावरण बचाने की मांग तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब यह जनस्वास्थ्य और जनअधिकार की लड़ाई का रूप ले चुका है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक प्रदूषण पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह लौ बुझने वाली नहीं है। बिचौलियों के षड्यंत्र में आंदोलन बिखराने की कोशिश सूत्रों के मुताबिक, आंदोलन को कमजोर करने और दिशा से भटकाने के लिए बिचौलियों…
रामगढ़। बीएफसीएल से शुरू हुआ प्रदूषण विरोधी आंदोलन अब धीरे-धीरे व्यापक जनआंदोलन का रूप लेने की ओर बढ़ रहा है। क्षेत्र में लगातार बिगड़ते पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ते दुष्प्रभावों को लेकर जनता का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। लोगों का मानना है कि यह सिर्फ एक इकाई के खिलाफ लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे इलाके को प्रदूषण से मुक्त कराने की निर्णायक मुहिम है। बीएफसीएल के बाद अन्य प्रदूषणकारी इकाइयां निशाने पर आंदोलन से जुड़े लोगों ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि बीएफसीएल के बाद अब अन्य प्रदूषण फैलाने वाले प्लांट, रेलवे साइडिंग और कोयला यंत्रों के खिलाफ…
बीरू कुमार रामगढ़। बीएफ़सीएल प्लांट से फैल रहे भीषण प्रदूषण के खिलाफ आज आक्रोश का सैलाब सड़कों पर उतर आया। प्रदूषण से त्रस्त सैकड़ों लोग पदयात्रा करते हुए सुभाष चौक पहुंचे, जहां उन्होंने धरना देकर प्लांट प्रबंधन और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। पूरे इलाके में जनआक्रोश का माहौल देखने को मिला। “साँसें तो चल रही हैं, लेकिन घुट-घुटकर” धरना स्थल पर मौजूद लोगों का दर्द उनके नारों और शब्दों में साफ झलक रहा था। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने कहा कि “हम ज़िंदा तो हैं, लेकिन साँसें घुट-घुटकर चल रही हैं। यह कोई ज़िंदगी नहीं, सिर्फ़ बीमारी और डर…
रामगढ़। एक तरफ़ “बंद लिफाफा” की संस्कृति और दूसरी ओर हक़ और ज़िंदगी बचाने का संघर्ष, इन दोनों के बीच बीएफसीएल से प्रभावित इलाकों की ज़िंदगियां सिसक रही हैं। वर्षों से प्रदूषण की मार झेल रही बड़ी आबादी आज भी साफ़ हवा, स्वच्छ पानी और स्वस्थ जीवन के लिए लड़ने को मजबूर है। प्रदूषण से कराह रही बड़ी आबादी बीएफसीएल प्लांट से निकलने वाला जहरीला धुआं, उड़ती राख और रासायनिक कण आसपास के गांवों और बस्तियों को लगातार बीमार बना रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सांस, दमा और एलर्जी के मरीजों की संख्या तेज़ी से बढ़ी है। बच्चों और…
बीएफ़सीएल के प्रदूषण के विरुद्ध बड़े आंदोलन की तैयारी रांची/रामगढ़। बीएफ़सीएल (BFCएल) से फैल रहे प्रदूषण को लेकर क्षेत्र में एक बड़े जनआंदोलन की तैयारी ज़ोरों पर है। स्थानीय नागरिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरण से जुड़े लोगों द्वारा आंदोलन को व्यापक बनाने की रणनीति बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि आंदोलन के तहत प्रदर्शन, जनसभा और प्रशासन को ज्ञापन सौंपने जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। आंदोलन से पहले ‘बंद लिफाफा’ क्यों बना सवाल? इसी बीच आंदोलन से पहले ‘बंद लिफाफा’ बांटे जाने की खबरों ने पूरे शहर में चर्चाओं को जन्म दे दिया है। सूत्रों के अनुसार,…
गैंगस्टर देते है चंद पैसों का लालच, अपराध की ओर बढ़ते कदम रामगढ़। कुजू क्षेत्र में युवाओं के बीच तेजी से फैलती नशे की लत अब केवल सामाजिक समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह गंभीर आपराधिक गतिविधियों का आधार बनती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि नशे की गिरफ्त में आए कई युवा चंद पैसों और नशे की खुराक के बदले अपराध की दुनिया में धकेले जा रहे हैं। गैंगस्टरों ने पकड़ी युवाओं की नब्ज स्थानीय सूत्रों के अनुसार, संगठित अपराध से जुड़े गिरोहों ने कुजू के युवाओं की कमजोरियों को बखूबी समझ लिया है। बेरोजगारी, आर्थिक तंगी…

