संघ का उदय श्रमिकों के हितों की रक्षा का ऐतिहासिक पहल:संतोष महतो रामगढ़। श्रमिकों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ ने जिले में अपनी सक्रियता की घोषणा की है। संघ का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी श्रमिकों को संगठित कर उनके लिए न्यायसंगत कार्यस्थल, उचित वेतन और सम्मान सुनिश्चित करना है। संघ के प्रमुख नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले अंतर्गत चितरपुर प्रखंड के सभी प्रमुख औद्योगिक संस्थानों जैसे विशाल स्पंज लिमिटेड, कुंज बिहारी फूड प्रोसेसर प्राइवेट लिमिटेड, आई डी एल एक्सप्लोसिव लिमिटेड और सीसीएल…
Author: खबरबोल एडिटर
रामगढ़। फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसियेशन के तत्वाधान में शुक्रवार को जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार से गुहार लगाने पर समस्या का समाधान नहीं होने पर डीसी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के उपरांत एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम डीसी को विज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन के बावजूद अगर हमारी समस्याओं को अनदेखी करना बर्दाश्त से बाहर होगी और अगर हमारी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होता है तो पुनः आंदोलन को विवश होंगे इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। क्या है सौंपे गए ज्ञापन में सौंपे गए विज्ञापन में…
रामगढ़। रामगढ़ थाने से फरार आफताब अंसारी की मौत के बाद हिंदू टाइगर फोर्स काफी चर्चे में रहा था। शुक्रवार को हिंदू टाइगर फोर्स के नेता दीपक सिसोदिया को भी रामगढ़ कोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्हें सरेंडर कम बेल सीजेएम की अदालत से मिला है। अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने जमानत के लिए कोर्ट में बहस की अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने जमानत के लिए कोर्ट में बहस की। उन्होंने वही ग्राउंड एक बार फिर अपनाया जो हिंदू नेता राजेश सिन्हा की जमानत के लिए उन्होंने कहा था। उन्होंने उनकी जमानत की अर्जी में भी कोर्ट को यह बताया कि…
हिंदू टाइगर फोर्स की गतिविधि संदिग्ध, जनता पर कर रही है बर्बरता रांची। झारखंड के कांग्रेस विधायक और मंत्री इरफान अंसारी ने हाल ही में हिंदू टाइगर फोर्स के संबंध में महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संगठन की गतिविधि संदिग्ध है। जिसके खिलाफ राज्य सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। इरफान अंसारी ने जानकारी दी कि संबंधित व्यक्तियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। सड़कों पर लाखों लोगों का आक्रोश, बैन करने की मांग इरफ़ान अंसारी के अनुसार, इस संगठन के खिलाफ लाखों लोग प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरने के लिए तैयार थे, लेकिन उन्होंने इसे रोक दिया।…
प्रांत कार्यसमिति का बैठक 1 अगस्त से 3 अगस्त तक चलेगा रामगढ़। विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत का तीन दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति बैठक का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। रामगढ़ के रांची रोड स्थित सिद्धि विनायक होटल व बैंक्वेट में बैठक का शुभारंभ हुआ है। 1 अगस्त से शुभारंभ होकर 3 अगस्त तक चलेगा जो 1 अगस्त से शुभारंभ होकर 3 अगस्त तक चलेगा। बैठक में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने बताया कि बैठक 1 से 3 अगस्त तक चलेगा।इस बैठक में विहिप के केन्द्रीय, क्षेत्रीय, प्रांतीय पदाधिकारी के अलावे झारखंड प्रांत के सभी जिलों…
प्रिंस वर्मा, रजरप्पा टाउन हॉल रामगढ़ में शुक्रवार को नीति आयोग अंतर्गत संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट का आयोजन किया गया। जिसमें चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के बोरोबिंग पंचायत मुखिया बसंती देवी एवं बड़कीपोना पंचायत मुखिया अरविंद सिंह को गोल्ड मेडल के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने अपने पंचायतों में जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए ग्राम विकास को प्राथमिकता दी है। कार्यक्रम में प्रत्येक प्रखंड से दो-दो मुखिया को चयनित कर सम्मानित किया गया।…
रजरप्पा। डॉ. राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुकरीगढ़ा लारी के सचिव संजय कुमार प्रभाकर को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के सीनेट (अधिषद्) सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा दिनांक 31 जुलाई 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें अधिसूचना की तिथि से अगले तीन वर्षों के लिए यह दायित्व सौंपा गया है। श्री प्रभाकर रामगढ़ जिले के शिक्षाविद् हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं श्री प्रभाकर रामगढ़ जिले के शिक्षाविद् हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे शिक्षा संस्कृति…
सांसद मनीष जायसवाल का नाम किया गया ऊपर अंकित रजरप्पा। बीते दिनों गोला प्रखंड के सरगडीह में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत “सरगडीह पी.डब्ल्यू.डी. रोड से सुथरपुर गांव तक” पथ के भूमि पूजन के दौरान सामने आए प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। शिलापट्ट पर हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल का नाम नीचे लिखे जाने पर हुए विवाद के बाद, विभाग ने पुराने शिलापट्ट को हटाकर नया शिलापट्ट लगा दिया है। भूमि पूजन के समय मामला आया सामने, प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप यह मामला तब सामने आया था जब भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रोटोकॉल…
झगड़े के बाद युवती ने दोमुहानी पुल से लगाई छलांग, नदी में तलाश जारी जमशेदपुर। शहर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दोमुहानी डोबो पुल पर शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवती ने चलती बातचीत के दौरान नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती अपनी एक सहेली के साथ दोमुहानी घूमने आई थी। इस दौरान वह मोबाइल पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। बातचीत के दौरान अचानक विवाद बढ़ गया और फोन पर झगड़े के कुछ ही पलों बाद युवती ने आवेश में आकर पुल से सीधा स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी।…
ब्रेन स्ट्रोक के बाद अचानक बिगड़ी थी गुरु जी की तबीयत रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता शिबू सोरेन के स्वास्थ्य पर बड़ी जानकारी दी है। सीएम हेमंत सोरेन ने बताया कि पिता शिबू सोरेन का स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर बना हुआ है. ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी, लेकिन चिकित्सकों ने स्थिति संभाल ली है. उनकी तबीयत में धीमा सुधार हो रहा है. कब तक ठीक होंगे शिबू सोरेन? मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को पिता शिबू सोरेन की तबीयत के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि अभी तक डॉक्टरों ने इस पर बहुत स्पष्ट रूप से…

