Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़»फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसियेशन ने डीसी कार्यालय समक्ष दिया धरना, 11 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम डीसी को सौंपा
रामगढ़

फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसियेशन ने डीसी कार्यालय समक्ष दिया धरना, 11 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम डीसी को सौंपा

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरAugust 2, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़। फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसियेशन के तत्वाधान में शुक्रवार को जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार से गुहार लगाने पर समस्या का समाधान नहीं होने पर डीसी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के उपरांत एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम डीसी को विज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन के बावजूद अगर हमारी समस्याओं को अनदेखी करना बर्दाश्त से बाहर होगी और अगर हमारी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होता है तो पुनः आंदोलन को विवश होंगे इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

क्या है सौंपे गए ज्ञापन में

सौंपे गए विज्ञापन में कहा गया है कि पिछले 9 माह से हम वितरकों को सरकार द्वारा तय कमीशन नहीं दिया जा रहा है। इतने दिनों से कमीशन की राशि आप अप्राप्त होने के कारण सभी वितरकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है तथा बच्चों का स्कूल शुल्क भी जमा करने की स्थिति में नहीं रह गई है। कोरोना काल में वितरण किए गए अनाज का 2 माह का कमीशन हमें इस जिले में आज तक नहीं मिला है। मार्च 2023 एनएसएफए का बकाया कमीशन भुगतान कराया जाए, झारखंड सरकार की योजना ग्रीन कार्ड के चावल, नमक एवं चना दाल का कमीशन भी बकाया है, विधानसभा चुनाव के पूर्व राज्य सरकार के संकल्प के बावजूद डीलर के नॉमिनी के नाम पर अनुज्ञप्ति हस्तांतरित करने की अधिसूचना विभाग द्वारा जारी नहीं किया जा रहा है, इस कारण हजारों उम्रदराज बीमार डीलर परेशान है। इलेक्ट्रॉनिक कांटा के मरम्मत के नाम पर हमसे भारी भरकम रकम की वसूली की जा रही है जिस पर रोक लगाई जाए, पेपरलेस व्यवस्था लागू किया जाए तथा रजिस्टर रखने की बाध्यता समाप्त हो जाए, ई केवाईसी करने का दायित्व लाभार्थी की हो और इसके लिए भी वितरकों परेशान ना किया जाए, राज्य में स्मार्ट पीडीएस लागू होने के पहले उसमें आ रही खामियों को दूर किया जाए, सरकार के निर्णय के बावजूद अभी तक 4जी मशीन उपलब्ध नहीं कराया गया है। अंतः अगस्त 2025 के अंत तक सभी वितरकों को 4जी मशीन उपलब्ध कराया जाए, चना दाल, नमक, चीनी के वितरण हेतु सही ऑप्शन जारी किया जाए मांग शामिल है।

धरना प्रदर्शन में ये थे शामिल

धरना प्रदर्शन में अमरलाल महतो, राजकुमार सिंह, भुवनेश्वर मेहता, भसीहा सिंह, मो मोइन अंसारी, मानिक लाल चौरसिया, मछंदर महतो, रामानुज कुमार, राजकुमार, राजेश बनर्जी, राजेश जैन, सखीचंद्र राम दांगी, बैजू राय, विशाल भदानी, जगदीश राम, मो जमील अंसारी, अयोध्या प्रसाद, राजू लाल, नीरज कुमार, ज्योति कुमार, संजीत साव सहित कई लोग शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

18 हाथियों का तांडव, रातोंरात उजाड़ दी किसानों की फसल

January 10, 2026

रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

January 3, 2026

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.