
प्रांत कार्यसमिति का बैठक 1 अगस्त से 3 अगस्त तक चलेगा
रामगढ़। विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत का तीन दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति बैठक का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। रामगढ़ के रांची रोड स्थित सिद्धि विनायक होटल व बैंक्वेट में बैठक का शुभारंभ हुआ है।
1 अगस्त से शुभारंभ होकर 3 अगस्त तक चलेगा
जो 1 अगस्त से शुभारंभ होकर 3 अगस्त तक चलेगा। बैठक में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने बताया कि बैठक 1 से 3 अगस्त तक चलेगा।इस बैठक में विहिप के केन्द्रीय, क्षेत्रीय, प्रांतीय पदाधिकारी के अलावे झारखंड प्रांत के सभी जिलों के विहिप सहित अनुसांगिक संगठन के पदाधिकारी बैठक में सम्मिलित हुए हैं।
बैठक में विहिप के आगामी कार्यक्रमों के लिए योजना बनाई जाएगी
बैठक में विहिप के आगामी कार्यक्रमों के लिए योजना बनाई जाएगी तथा पूर्व में किए कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से विहिप सह मंत्री मनोज पोद्दार,बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो,जिला मंत्री छोटू वर्मा,जिला मिलन केंद्र प्रमुख महेंद्र ठाकुर,चंदन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।


