ब्रेन स्ट्रोक के बाद अचानक बिगड़ी थी गुरु जी की तबीयत
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता शिबू सोरेन के स्वास्थ्य पर बड़ी जानकारी दी है। सीएम हेमंत सोरेन ने बताया कि पिता शिबू सोरेन का स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर बना हुआ है. ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी, लेकिन चिकित्सकों ने स्थिति संभाल ली है. उनकी तबीयत में धीमा सुधार हो रहा है.
कब तक ठीक होंगे शिबू सोरेन?
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को पिता शिबू सोरेन की तबीयत के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि अभी तक डॉक्टरों ने इस पर बहुत स्पष्ट रूप से अपनी बात नहीं रखी है कि वह कब तक पूरी तरह स्वस्थ हो जायेंगे. हालांकि फिलहाल उनके स्वास्थ्य में धीमा सुधार हो रहा है. सभी की कामना है कि वे जल्द स्वस्थ हों।
एक माह से अस्पताल में इलाजरत हैं शिबू सोरेन
बता दे कि एक महीने से शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं. सीएम हेमंत सोरेन भी लगातार दिल्ली में रहकर उनकी देखभाल कर रहे हैं। विधानसभा मानसून सत्र के मद्देनजर कल 31 जुलाई को सीएम रांची लौटे. यहां उन्होंने सर्वदलीय बैठक के बाद पत्रकारों को पिता शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी दी।


