प्रिंस वर्मा, रजरप्पा
टाउन हॉल रामगढ़ में शुक्रवार को नीति आयोग अंतर्गत संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट का आयोजन किया गया। जिसमें चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के बोरोबिंग पंचायत मुखिया बसंती देवी एवं बड़कीपोना पंचायत मुखिया अरविंद सिंह को गोल्ड मेडल के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने अपने पंचायतों में जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए ग्राम विकास को प्राथमिकता दी है। कार्यक्रम में प्रत्येक प्रखंड से दो-दो मुखिया को चयनित कर सम्मानित किया गया। समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, डीडीसी आशीष अग्रवाल, एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल समेत अन्य अधिकारियों ने इन्हें प्रशस्ति पत्र एवं गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। सम्मान मिलने के बाद दोनों मुखिया ने इसे पंचायत वासियों की जीत बताया और कहा कि यह पुरस्कार उनके कार्यों को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी ग्रामीण विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


