आज झारखंड की हवा शांत है, जंगल सिसक रहा है, नदियां-पहाड़ मौन हैं और, हमारी आत्मा रो रही है, झारखंड निर्माता दिशोम गुरु अब हमारे बीच नहीं रहे! हमारे बीच से सिर्फ एक नेता नहीं गए – एक युग पुरुष, दिशोम गुरु, मार्गदर्शक, झारखंड की आत्मा — आदरणीय शिबू सोरेन जी हम सभी को छोड़कर प्रकृति की गोद में समा गए हैं। ये सिर्फ शोक नहीं, एक युग का अंत है। वो हमारे आंदोलन की रगों में बहता हुआ एक विश्वास थे दिशोम गुरु कोई नाम नहीं था, वो हमारे आंदोलन की रगों में बहता हुआ एक विश्वास था। वो…
Author: खबरबोल एडिटर
Ranchi. झारखंड के लिए बड़ी सूचना सामने आ रही है। झारखंड को बड़ा झटका लगा है। गंगाराम अस्पताल में इलाजरत राजसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन हो गया है। इसकी सूचना सीएम हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा किया है। उन्होंने लिखा है है कि आदरणीय दिशोम गुरु जी हम सभी को छोड़कर चले गए। आगे लिखा है कि आज मैं शून्य हो गया हूँ।
रामगढ़। विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में रांची रोड स्थित सिद्धि विनायक वेंकट हॉल में चल रहे विहिप का तीन दिवसीय प्रांत कार्यसमिति की बैठक रविवार को संपन्न हुआ। इस बैठक में विहिप के झारखण्ड प्रांत के सभी जिले के विहिप, बजरंग दल, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी एवं सभी आयाम के प्रांत, जिला के कार्यकर्ता के बैठक में शामिल हुए। हिंदू सशक्त होगा तो पूरे विश्व का कल्याण होगा:अम्बरीष बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में विहिप केन्द्रीय मंत्री सह विशेष संपर्क प्रमुख अम्बरीष सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के समय जिस परिकल्पना…
चितरपुर में एकता योगा ग्रुप की महिलाओं ने सावन महोत्सव का जमकर लिया लुत्फ गीत-संगीत, नृत्य और खेल के रंग में रंगा रहा आयोजन, युगल जोड़ियों ने किया मनोरंजन रजरप्पा : प्रिंस वर्मा चितरपुर में रविवार को एकता योगा ग्रुप की महिला सदस्यों ने सावन महोत्सव के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर उल्लास और उत्साह से भरपूर वातावरण बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई, जहां महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर भाग लिया। मंच पर प्रस्तुत किये गये सावन के लोकगीतों और सामूहिक नृत्य ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।…
रजरप्पा आवासीय कॉलोनी में दुर्गा पूजा मनाने को लेकर हुई बैठक, पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय, आय व्यय किया गया प्रस्तुत रजरप्पा : प्रिंस वर्मा श्री श्री दुर्गा पूजा समिति रजरप्पा प्रोजेक्ट के सदस्यों की एक बैठक शनिवार देर शाम दुर्गा मंडप परिसर में हुई। बैठक में दुर्गा पूजा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान पुराने कमेटी को भंग कर नए कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को कमेटी का मुख्य संरक्षक चुना गया। वहीं बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी को संरक्षक…
पलामू। पोलपोल में हाइवे निर्माण साइट पर फायरिंग करने जा रहे राहुल दुबे के दो गुर्गे को चुकरु स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी में पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के लोहरसी निवासी राकेश कुमार और पड़वा थाना क्षेत्र के लोहड़ी निवासी रजनीकांत मेहता का नाम शामिल है। एक देशी कट्टा, तीन गोली, दो मोबाइल और फोन और फर्जी नम्बर प्लेट लगा एक चोरी की बाइक बरामद आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, तीन गोली, दो मोबाइल और फोन और फर्जी नम्बर प्लेट लगा एक चोरी की बाइक पुलिस ने बरामद किया गया है। पुलिस से मिली…
आज के दिन झारखंड ने पत्रकारिता जगत के एक सच्चा मार्गदर्शक और निर्भीक स्वर खो दिया रांची। आज के दिन झारखंड ने पत्रकारिता जगत ने एक सच्चा मार्गदर्शक और निर्भीक स्वर खो दिया. दरअसल, रांची के प्रख्यात और वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का रविवार (3 अगस्त 2025) को निधन हो गया। वे पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज राजधानी रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख…
शत प्रतिशत लाभुको को मिले आवास, जल और विद्युत योजना का लाभ : ब्रजनंदन प्रसाद रामगढ़। केंद्र सरकार आवास योजना, जल जीवन मिशन और विद्युत आपूर्ति योजना में धरातल पर लोगों को लाभ पहुंचाना चाह रही है। रामगढ़ जिले के सभी लाभुकों को इसका लाभ मिले यह बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से शनिवार को भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ब्रजनंदन प्रसाद ने रामगढ़ जिले का दौरा किया। डीसी फ़ैज अक अहमद मुमताज, डीडीसी आशीष अग्रवाल, डीएफओ नीतीश कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की। बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर चौधरी…
रामगढ़। जिले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन का त्योहार बेहद अनोखे तरीके से मनाया जाएगा। भाइयों की कलाई पर सखी मंडल द्वारा बनाई गई हस्त निर्मित राखी सजेगी। जिले में झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समिति (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में राखी निर्माण के लिए दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सखी मंडल की दीदियों के लिए राखी निर्माण आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता का प्रतीक बनकर उभरा है सखी मंडल की दीदियों के लिए राखी निर्माण आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता का प्रतीक बनकर उभरा है। यह प्रशिक्षण रामगढ़ जिले के सीएमटीसी गोला में आयोजित किया गया। जिसमें…
रामगढ़। डीसी फ़ैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर शनिवार को 40 विद्यालयों में एक साथ सीपीआर और फर्स्ट एड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यार्थियों को आकस्मिक स्वास्थ्य परिस्थितियों में सीपीआर देने एवं फर्स्ट एड उपयोग को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें प्रैक्टिकल कराकर भी इमरजेंसी में मरीज को दी जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आकस्मिक स्वास्थ्य परिस्थितियों जैसे कार्डियक अरेस्ट, चोकिंग, ब्लीडिंग, बर्न, फ्रैक्चर, वज्रपात, डूबना, शॉक, सांप का काटना एवं दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में कार्य करने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया एवं…

