रजरप्पा। डॉ. राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुकरीगढ़ा लारी के सचिव संजय कुमार प्रभाकर को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के सीनेट (अधिषद्) सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा दिनांक 31 जुलाई 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें अधिसूचना की तिथि से अगले तीन वर्षों के लिए यह दायित्व सौंपा गया है।
श्री प्रभाकर रामगढ़ जिले के शिक्षाविद् हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं
श्री प्रभाकर रामगढ़ जिले के शिक्षाविद् हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, झारखंड प्रांत के शिक्षक शिक्षा प्रदेश संयोजक एवं विद्या विकास समिति, रांची विभाग (रांची, रामगढ़, खूंटी) के संयोजक के रूप में सक्रिय हैं। इसके अलावा वे भारतीय जनता पार्टी, रामगढ़ के जिला मंत्री भी हैं तथा स्वदेशी जागरण मंच के पूर्व जिला संयोजक रह चुके हैं।
इन्होंने दिया बधाई, उज्जवल भविष्य की कामना
उनकी इस उपलब्धि पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार सिंह, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल, पूर्व कुलपति डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव, सिडिकेट सदस्य डॉ. ललिता राणा, डॉ. शारदा प्रसाद, डॉ. संजय प्रसाद सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह, मनोज झा, अमरकांत झा, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. ओमप्रकाश राय, दिलीप सिंह, मणिकांत सिन्हा, रितेश कुमार, परवेज अख्तर, बाबूचंद प्रसाद, सुप्रिया बर्मन, श्रेया गुप्ता, नंदलाल कुमार समेत दर्जनों शिक्षकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री प्रभाकर ने इस अवसर पर कहा, “मैं विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षा जगत का आभार प्रकट करता हूं। यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है। मैं प्रयास करूंगा कि शिक्षकों, छात्रों और विश्वविद्यालय के हित में ईमानदारी से कार्य कर सकूं।”


