कोयला मजदूरों के हित में निर्णय लेने की है आवश्यकता कोल इंडिया में आउटसोर्सिंग राष्ट्र के लिए है खतरा : राघवन रघुनंदन रामगढ़। हिन्द खदान मजदूर फेडरेशन के सहायक महामंत्री पद पर राघवन रघुनंदन को मनोनीत किया गया है। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चंदेश्वर सिंह चुने गए हैं। उन दोनों मजदूर नेताओं का स्वागत शनिवार को रामगढ़ शहर में कोल्ड फील्ड मजदूर यूनियन के बैनर तले किया गया। लामैरिटल होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हिन्द खदान मजदूर फेडरेशन के सहायक महामंत्री राघवन रघुनंदन ने केंद्र सरकार और कोल इंडिया प्रबंधन पर मजदूर हित में…
Author: खबरबोल एडिटर
मुख्य कारोबारी, रॉबिन होटल के मालिक, टैंकर और पिकअप वैन के चालक और मालिक पर मामला दर्ज रामगढ़। जिले में मिलावटी दूध का कारोबार करने वाले पूरे सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई हुई है। 30 हजार लीटर दूध से भरा टैंकर जब पकड़ा गया तो उसके मुख्य कारोबारी का भी पता लगा लिया गया। इस मामले में रामगढ़ के प्रभारी अंचल निरीक्षक शुभम कुमार के द्वारा शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इन लोगों पर हुआ मुकदमा, जाँच में और भी होंगे खुलासे इस प्राथमिकी में मुख्य कारोबारी हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत सिजाव गांव निवासी बालदेव यादव,…
रामगढ़। थाना से फरार आफताब अंसारी की मौत के पीछे की वजह हर कोई जानना चाहता है। एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी में अपनी जांच कमेटी बनाई, वहीं दूसरी तरफ रामगढ़ पुलिस विभागीय जांच कर रही है। तीसरी जांच अल्पसंख्यक आयोग की तरफ से भी हो रही है। इन सब के बीच डीसी फ़ैज अक अहमद मुमताज ने भी इस मामले में जांच कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने मजिस्ट्रेट के रूप में रामगढ़ एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। डीसी के निर्देश के बाद एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी शनिवार को रामगढ़ थाना पहुंचे। इस दौरान…
लायन हार्ट जेएच यूट्यूब हरली के बैनर तले पहली बार बूढ़ी कांवड़ यात्रा का आयोजन हर तरफ से लोगो ने इस पहल का किया स्वागत रजरप्पा से प्रिंस वर्मा सावन महीना के पवित्र अवसर पर बड़कागांव प्रखंड के युवाओं ने अनोखी पहल कर समाज को प्रेरणादाई संदेश दिया है। लायन हार्ट जेएच यूट्यूब हरली के बैनर तले पहली बार बूढ़ी कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्रा मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा से बड़कागांव स्थित प्रसिद्ध बुढ़वा महादेव मंदिर (लगभग 95 किमी) तक पैदल निकाली जा रही है। जिसमें कुछ युवा (70 वर्षीय) वृद्ध दादी फूलमती देवी को कांवड़…
वैदिक मंत्र उच्चारण व गाजे बाजे के साथ मंदिर का किया गया भूमि पूजन हज़ारों ग्रामीणों हुए शामिल रजरप्पा। रामगढ़ प्रखंड के कुंदरू कला पंचायत मे प्राचीन शिव मंदिर का नव निर्माण हेतू शिलान्यास किया गया जिसमें हजारों ग्रामीण शामिल हुऎ प्राचीन शिवालय मंदिर निर्माण का विधिवत रूप से पूजा अर्चना किया गया और बनारस से पहुंचे आचार्य जिनके द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ मंदिर का शिलान्यास किया गया। 300 सौ साल पुराना प्राचीन शिवालय मंदिर है ग्रामीणों ने बताया की 300 सौ साल पुराना प्राचीन शिवालय मंदिर है जो हिन्दुओं का महाआस्था का धार्मिक स्थल है,प्राचीन शिवालय मंदिर…
रामगढ़। विधायक ममता देवी ने शनिवार को दुलमी प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव होहद में परंपरागत तरीके से धान रोपनी कर ग्रामीण संस्कृति और किसान जीवन से अपने जुड़ाव को एक बार फिर दर्शाया। खेतों में धान की बिचड़ियाँ रोपते हुए वातावरण में एक सांस्कृतिक उत्सव का माहौल बन गया इस अवसर पर गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने पारंपरिक लोकगीत गाते हुए धनरक्ति में विधायक का साथ दिया। खेतों में धान की बिचड़ियाँ रोपते हुए वातावरण में एक सांस्कृतिक उत्सव का माहौल बन गया। मौके पर विधायक ममता देवी ने कहा कि मैं भी आपकी तरह…
रजरप्पा। नीति आयोग द्वारा रामगढ़ टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में चितरपुर प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) मो. इंशा अल्लाह को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नवाचार और प्रयासों के लिए गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बेहतर कार्य के लिए सम्मानित उन्हें यह सम्मान चितरपुर प्रखंड में छात्र नामांकन वृद्धि, नियमित उपस्थिति, परीक्षा परिणामों में सुधार तथा नवाचार आधारित शैक्षणिक पहलों के लिए दिया गया। समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल (डीडीसी) सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे। सुधा देवी ने इंशा अल्लाह…
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए. इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी. उन्होंने एक्स पर लिखा– हमारे साथी झारखंड के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन जी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. बाथरूम में गिरने के कारण ब्रेन में गंभीर चोट और ब्लड क्लॉट हुआ है. उन्हें शीघ्र ही एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल भेजा जा रहा है. मैं लगातार संपर्क में हूं और उनकी स्थिति की निगरानी कर रहा हूं। जानकारी के अनुसार, रामदास सोरेन के सिर और हाथ में गंभीर चोटें…
हजारीबाग। हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने अगस्त माह के पहले दिन बड़े पैमाने पर थानेदारों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है। सभी थानेदारों को 24 घंटे के अंदर योगदान देने का निर्देश दिया है। कौन कहां गए देखे लिस्ट बरही इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी आभास कुमार को साइबर थाना, अनिल कुमार बड़कागांव आंचल से एसटीएफ शाखा, ललित कुमार को एसटीएफ शाखा से बड़कागांव आंचल, विनोद कुमार को पेलावल आंचल से बरही थाना प्रभारी, शाहिद रजा को दारू आंचल से पेलवाल आंचल, जगलाल मुंडा को साइबर थाना से दारू आंचल, पुअनि सरोज सिंह चौधरी को थाना प्रभारी टाटी झरिया से थाना प्रभारी…
15 अगस्त तक जिले में 1 लाख लोगों को सीपीआर एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रामगढ़। उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर रामगढ़ जिला अंतर्गत 2 लाख लोगों को आकस्मिक स्वास्थ्य परिस्थितियों में सीपीआर एवं फर्स्ट देने हेतु प्रशिक्षण दिया जाना है। इसे लेकर पूर्व में जिला स्तर पर सीपीआर एवं फर्स्ट एड देने को लेकर प्रशिक्षण देकर 3229 मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं। उपायुक्त के निर्देश पर 15 अगस्त 2025 तक जिले में 1 लाख लोगों को सीपीआर एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही अब तक…

