रक्षा बंधन से पहले सेहत से खिलवाड़, पुलिस ने किया खुलासा रामगढ़। सावन का महीना और रक्षाबंधन त्यौहार का बाजार पूरी तरीके से गर्म है। रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए बहने अपने भाइयों को राखी के साथ-साथ मिठाइयां भी भेज रही हैं। यह सिलसिला पिछले कई दिनों से अनवरत जारी है। अभी भी भाइयों से दूर रहने वाली बहने एडवांस में मिठाई खरीद कर भाइयों को कोरियर कर रही हैं। लेकिन उन्हें नहीं पता है कि वे जिस मिठाई से अपने भाई का मुंह मीठा करने वाली है, वह उनकी सेहत भी खराब कर सकता है। सबसे बड़ी बात…
Author: खबरबोल एडिटर
कटिहार। जिले के सेमापुर थाना क्षेत्र में सादी समारोह में अवैध हथियार लहराते हुए व्हाट्सप्प के माध्यम से वायरल वीडियो के आधार पर दो अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पांच से छह व्यक्ति हथियार के साथ नाचगान और फायर करते हुए नजर आ रहे थे सेमापुर ओपी अध्यक्ष ने गुरुवार को बताया कि 28 जुलाई को व्हाट्सप्प के माध्यम से वायरल वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें पांच से छह व्यक्ति हथियार के साथ नाचगान और फायर करते हुए नजर आ रहे थे। उक्त वीडियो का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए ज्ञात हुआ कि सेमापुर…
रजरप्पा। सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा में गुरुवार को विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद द्वारा प्रांतीय स्तर पर आयोजित एक कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया किया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, कोषाध्यक्ष सह पुरातन छात्र आशीष झा, अशोक कुमार, गौतम चौधरी, आज़ाद कुमार, तापस मौजूद थे। इस दौरान पूर्व छात्र सह युवा समाजसेवी अशोक कुमार के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधे रोपित किए गए और सभी ने इन पौधों को वृक्ष बनाने तक उनकी सतत देखरेख का सामूहिक संकल्प भी लिया। वही विद्यालय प्राचार्य उमेश…
हज़ारीबाग को प्रथम स्थान दिलाने में रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल का रहा अहम योगदान, मात्र 10 उप डाकघर ने दिया 90 लाख 50 हज़ार का बिजनेस रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल के क़ई डाक कर्मी हुए सम्मानित प्रिंस वर्मा, रजरप्पा किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने का एक ही मंत्र है कड़ी मेहनत और समर्पण का भाव, यदि किसी व्यक्ति में ये दो गुण होंगे तो वो किसी भी क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ सकता है। ऐसा ही कुछ कर रहे हैं रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल के डाक निरीक्षक आशीष पांडेय। आशीष पांडेय वर्तमान में रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल में डाक निरीक्षक के रूप…
भारी बारिश में बह गए रामगढ़ के किसानों के सपने रामगढ़। पिछले कई वर्षों से सुखाड़ की मार झेल रहे रामगढ़ जिले के किसानों के सपने इस वर्ष भारी बारिश में बह गए। किसानों को उम्मीद से ज्यादा नुकसान इस वर्ष में भी खेती में होता दिखाई दे रहा है। अगर धान की फसल को छोड़ दिया जाए तो दलहन, तेलहन, मोटा अनाज और मक्के की खेती में भारी नुकसान होने की संभावना है। कृषि विभाग ने जो आंकड़ा अभी तक तैयार किया है उसमें किसानों को होने वाले नुकसान की झलक साफ दिखाई दे रही है। 5145 हेक्टेयर भूमि…
रांची। चुटिया थाना पुलिस ने अपहरण मामले का खुलासा करते हुए एक नाबालिग समेत चार आरोपी को दबोच लिया है। जिम ट्रेनर ने कर्ज उतारने के लिए फिरौती के लिए अपहरण की की घटना को अंजाम दिया गया था। पकड़े गए आरोपी में रुद्रांशु विश्वकर्मा, ऋषभ वर्मन, विकास कुमार एवं एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। घटना में प्रयुक्त हुंडई कार सहित हथियार बरामद घटना में प्रयुक्त हुंडई कार Jh01FP8837), एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, दो गोली, एक खोखा, दो स्मार्टफोन और 52 हजार नगद बरामद किया गया है। घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि…
30 हजार लीटर दूध से लदा टैंकर जप्त रामगढ़। रांची-पटना मुख्य मार्ग अंतर्गत फोरलेन पर नकली खाद्य पदार्थ के मिलावट और तस्करी के लिए बड़ा कॉरिडोर बनता जा रहा है। पहले नकली पनीर, खोवा, सॉस आदि के व्यापारियों का गोरख धंधा सामने आया। अब दूध के टैंकर का सील तोड़कर उसमें पानी और केमिकल के मिलावट करते हुए पकड़ा गया है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री ने रामगढ़ पुलिस के साथ मिलकर एनएच-33 पर स्थित रॉबिन होटल में छापेमारी की खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री ने रामगढ़ पुलिस के साथ मिलकर एनएच-33 पर स्थित रॉबिन होटल में छापेमारी की। यहां 30 हजार…
रामगढ़। पुलिस द्वारा 3 दिन पहले गिरफ्तार किए गए हिंदू नेता राजेश सिन्हा को कोर्ट ने जमानत दे दी है। बुधवार को जमानत मिलने के बाद शाम को वह जेल से बाहर आ गए। राजेश सिन्हा के अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने जमानत के लिए कोर्ट के सामने कई तथ्य रखें। सबसे मुख्य तथ्य यह था कि केस दर्ज करने वाली महिला ने जो बातें आवेदन में लिखी थी और पुलिस ने जो धारा उस आवेदन के आधार पर लगाया था, दोनों में विरोधाभास है। अनामिका श्रीवास्तव ने बताया कि भीड़ तंत्र के दबाव में आकर पुलिस ने गलत धाराओं में…
रामगढ़। रांची जिले के चुटिया थाना क्षेत्र से स्कूली बच्ची को अपहरण कर भाग रहे अपराधियों ने पुलिस की पड़ी भारी दबाव के कारण बच्ची को कुजू ओपी क्षेत्र के श्री राम चौक के निकट छोड़कर भाग गया है। कुजू पुलिस बच्ची को सकुशल बरामद कर कुजू ओपी में रखा है। जबकि कार पर सवार अपराधियों को ढूंढने में लगी हुई है। पुलिस कुजू ओपी क्षेत्र के तमाम सीमांकन को घेराबंदी कर अपराधियों गिरफ्तार करने में जुटी है। क्या है मामला जानकारी के अनुसार चुटिया थाना क्षेत्र के सीमरटोली फ्लाईओवर के निकट स्कूली बच्ची को कुछ अपराधी अगवा कर लिया।जिसकी…
आफताब अंसारी मामला: रामगढ़ पहुंची कांग्रेस पार्टी की जांच कमेटी दल पुलिस कस्टडी से कैसे भागा आफताब अंसारी, थाना पहुंच कर ली जानकारी रामगढ़। रामगढ़ थाना से फरार आफताब अंसारी की मौत की रहस्य को जानने मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश कमेटी द्वारा गठित टीम रामगढ़ पहुंचे।टीम में शामिल सदस्यों ने सबसे पहले आफताब अंसारी के परिजन से मिलने लारी पहुंचे। इसके बाद आफताब अंसारी के परिजनों से घटना के बाबत पूरी जानकारी प्राप्त किया। परिजनों को दिलाया न्याय का पूरा भरोसा साथ ही परिजनों को भरोसा दिलाया कि आपके साथ पूरा न्याय होगा।दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। थाना से कैसे…

