रजरप्पा आवासीय कॉलोनी में दुर्गा पूजा मनाने को लेकर हुई बैठक, पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय, आय व्यय किया गया प्रस्तुत
रजरप्पा : प्रिंस वर्मा
श्री श्री दुर्गा पूजा समिति रजरप्पा प्रोजेक्ट के सदस्यों की एक बैठक शनिवार देर शाम दुर्गा मंडप परिसर में हुई। बैठक में दुर्गा पूजा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान पुराने कमेटी को भंग कर नए कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को कमेटी का मुख्य संरक्षक चुना गया। वहीं बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी को संरक्षक बनाया गया हैं। इसके अलावे सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद को अध्यक्ष, गजेंद्र चौधरी को सचिव व आरपी सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही अगले बैठक में कमिटी का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान पिछले वर्ष का आय व्यय प्रस्तुत किया गया। बैठक की अध्यक्षता रोशनलाल चौधरी व संचालन अनिल प्रसाद ने किया। मौके पर पूर्व पार्षद गोपाल चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी, किशोरी प्रसाद, अनिल प्रसाद, रविंद्र वर्मा, जगन रविदास, महेंद्र मिस्त्री, संतोष पाल, बृजकिशोर पोद्दार, जगदीश महतो, भानुप्रकाश चौधरी, शिवशंकर महतो, शंकर सिंह, बसंत महतो, प्रमोद चौधरी, विकास कुमार, मुकेश सिन्हा, राजदीप चौधरी, बिमलेश कुमार, युगल किशोर, राजू महतो सहित कई मौजूद थे।


