आज के दिन झारखंड ने पत्रकारिता जगत के एक सच्चा मार्गदर्शक और निर्भीक स्वर खो दिया
रांची। आज के दिन झारखंड ने पत्रकारिता जगत ने एक सच्चा मार्गदर्शक और निर्भीक स्वर खो दिया. दरअसल, रांची के प्रख्यात और वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का रविवार (3 अगस्त 2025) को निधन हो गया। वे पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज राजधानी रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली
CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख
वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा है ”वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिनारायण सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दें.”
बेटे ने सोशल मीडिया के जरिए दी पिता के निधन की खबर
उनके निधन की जानकारी, बेटे राकेश सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है. बता दें, हरिनारायण सिंह ने अपने लेखनी और विचारों से पत्रकारिता को नई दिशा दी थी. वे कई प्रमुख दैनिक अखबारों में भी संपादक रह चुके है. उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्रों से लोग शोक और संवेदनाओं व्यक्त कर रहे हैं।


