Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़»सावन महोत्सव: आपसी प्रेम, प्रकृति प्रेम, आस्था, भक्ति और स्नेह का महीना है : एकता दांगी
रामगढ़

सावन महोत्सव: आपसी प्रेम, प्रकृति प्रेम, आस्था, भक्ति और स्नेह का महीना है : एकता दांगी

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरAugust 3, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

चितरपुर में एकता योगा ग्रुप की महिलाओं ने सावन महोत्सव का जमकर लिया लुत्फ

गीत-संगीत, नृत्य और खेल के रंग में रंगा रहा आयोजन, युगल जोड़ियों ने किया मनोरंजन

रजरप्पा : प्रिंस वर्मा

चितरपुर में रविवार को एकता योगा ग्रुप की महिला सदस्यों ने सावन महोत्सव के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर उल्लास और उत्साह से भरपूर वातावरण बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई, जहां महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर भाग लिया। मंच पर प्रस्तुत किये गये सावन के लोकगीतों और सामूहिक नृत्य ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में महिलाओं की युगल जोड़ियों ने विशेष रूप से भाग लिया और कई मनोरंजक खेलों के माध्यम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। विभिन्न प्रकार के मजेदार प्रतियोगिता एक्टिंग राउंड ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। कुछ जोड़ियों ने मिलकर अभिनय और हास्य प्रस्तुतियों से लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल मनोरंजन था, बल्कि महिलाओं के बीच आपसी एकता, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजना भी था। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा। एकता योगा ग्रुप की मुख्य संयोजिका एकता दांगी ने कहा कि कहा कि सावन का महीना सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व है।सावन आपसी प्रेम, प्रकृति प्रेम, आस्था, भक्ति और स्नेह का महीना है। इस माह को महिलाओं के द्वारा पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर, हरी चूड़ियां पहनकर, मेहंदी लगाकर, झूला झूलकर और सावन के गीत गाकर इसे त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सुरभि कुमारी, संगीता देवी, लक्ष्मी देवी, रीना देवी, अनीता देवी, संध्या देवी, प्रियंका कुमारी, प्रीति देवी, शारदा देवी, दीपशिखा, ज्ञानी देवी सहित कई मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

18 हाथियों का तांडव, रातोंरात उजाड़ दी किसानों की फसल

January 10, 2026

रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

January 3, 2026

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.