Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»“बंद लिफाफा” और “आंदोलन” के बीच “सिसक रही ज़िंदगियां”, पढ़े पूरी खबर
#Trending

“बंद लिफाफा” और “आंदोलन” के बीच “सिसक रही ज़िंदगियां”, पढ़े पूरी खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJanuary 11, 20263 Mins Read
Screenshot
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़। एक तरफ़ “बंद लिफाफा” की संस्कृति और दूसरी ओर हक़ और ज़िंदगी बचाने का संघर्ष, इन दोनों के बीच बीएफसीएल से प्रभावित इलाकों की ज़िंदगियां सिसक रही हैं। वर्षों से प्रदूषण की मार झेल रही बड़ी आबादी आज भी साफ़ हवा, स्वच्छ पानी और स्वस्थ जीवन के लिए लड़ने को मजबूर है।

प्रदूषण से कराह रही बड़ी आबादी

बीएफसीएल प्लांट से निकलने वाला जहरीला धुआं, उड़ती राख और रासायनिक कण आसपास के गांवों और बस्तियों को लगातार बीमार बना रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सांस, दमा और एलर्जी के मरीजों की संख्या तेज़ी से बढ़ी है।
बच्चों और बुजुर्गों की सेहत सबसे अधिक प्रभावित है। पानी के स्रोत दूषित हो चुके है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रदूषण अब केवल पर्यावरण का नहीं, बल्कि जीवन-मरण का सवाल बन चुका है।

आंदोलन को कमजोर करने में क्यों जुटा है एक गैंग?

प्रदूषण के खिलाफ चल रहे जनआंदोलन को कमजोर करने के पीछे एक संगठित “गैंग” की भूमिका को लेकर गंभीर आरोप लग रहे हैं। आंदोलनकारियों का दावा है कि आंदोलन को तोड़ने के लिए भ्रम फैलाया जा रहा है। कुछ लोगों को प्रलोभन और दबाव के जरिए चुप कराया जा रहा है।आंदोलनकारियों को आपस में लड़ाने की साज़िश रची जा रही है। स्थानीय लोग इसे “बंद लिफाफा संस्कृति” से जोड़कर देख रहे हैं, जहां जनहित के मुद्दों को दबाने के लिए सौदेबाज़ी की जाती है।

आज बीएफसीएल के प्रदूषण के खिलाफ पदयात्रा

लगातार अनसुनी और बढ़ते प्रदूषण के विरोध में आज बीएफसीएल के खिलाफ पदयात्रा का आयोजन किया गया है।
इस पदयात्रा में प्रदूषण से प्रभावित ग्रामीण
सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरण प्रेमी संगठन शामिल होकर प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह पदयात्रा चेतावनी है अब चुप्पी नहीं, निर्णायक संघर्ष होगा।

लंबे समय से आंदोलित हैं प्रभावित लोग

यह कोई नया आंदोलन नहीं है। वर्षों से लोग धरना, प्रदर्शन, ज्ञापन पदयात्रा
के माध्यम से अपनी आवाज़ उठाते रहे हैं। लेकिन ठोस कार्रवाई अब तक नज़र नहीं आई। हर बार आश्वासन मिला, पर ज़मीन पर हालात जस के तस बने रहे।

जनता की प्रमुख मांगें

प्रदूषण से प्रभावित लोगों की साफ़ और स्पष्ट मांगें हैं। बीएफसीएल प्लांट में प्रदूषण नियंत्रण के सख्त उपाय, प्रभावित क्षेत्रों की स्वतंत्र जांच, बीमार लोगों को इलाज और मुआवजा, भविष्य में प्रदूषण न हो, इसकी ठोस गारंटी आदि मांगे शामिल है।

जनता अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है

बंद लिफाफा और साजिशों के बीच बीएफसीएल क्षेत्र की जनता अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है। आज की पदयात्रा केवल विरोध नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन के अधिकार की हुंकार है। अब सवाल यह है कि प्रशासन और प्रबंधन इस सिसकती आबादी की आवाज़ कब और कैसे सुनेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.