Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»प्रदूषण के ख़िलाफ़ मुहिम: प्रदूषण के ख़िलाफ़ जलती रहेगी आंदोलन की लौ, या फिर “दलाल गिरोह” अपने इरादे में होगा कामयाब, पढ़े विशेष रिपोर्ट
#Trending

प्रदूषण के ख़िलाफ़ मुहिम: प्रदूषण के ख़िलाफ़ जलती रहेगी आंदोलन की लौ, या फिर “दलाल गिरोह” अपने इरादे में होगा कामयाब, पढ़े विशेष रिपोर्ट

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJanuary 13, 20262 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़। प्रदूषण के खिलाफ शुरू हुआ जनआंदोलन भले ही शुरुआती दौर में है, लेकिन इसकी आंच अब तेज होती दिखाई दे रही है। सूत्रों और लगातार हो रही चर्चाओं के अनुसार यह आंदोलन सिर्फ पर्यावरण बचाने की मांग तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब यह जनस्वास्थ्य और जनअधिकार की लड़ाई का रूप ले चुका है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक प्रदूषण पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह लौ बुझने वाली नहीं है।

बिचौलियों के षड्यंत्र में आंदोलन बिखराने की कोशिश

सूत्रों के मुताबिक, आंदोलन को कमजोर करने और दिशा से भटकाने के लिए बिचौलियों और स्वार्थी तत्वों की सक्रियता बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं यह आंदोलन आपसी मतभेद और भ्रम के कारण बिखर न जाए। आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि कुछ चेहरे सामने से समर्थन और पीछे से नुकसान पहुंचाने की भूमिका में हैं।

पैसा और पावर का खेल, आंदोलनकारियों पर असर

चर्चा है कि पैसा और पावर का इस्तेमाल कर आंदोलन को प्रभावित करने की कोशिशें की जा रही हैं। सूत्र बताते हैं कि कुछ आंदोलित लोगों को प्रलोभन, दबाव या भय दिखाकर आंदोलन से अलग करने का प्रयास हो रहा है। इससे आंदोलन की एकजुटता पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

आंदोलन दबाने को ‘डैमेज कंट्रोल’ में दलाल गिरोह

सूत्रों के अनुसार, आंदोलन को दबाने के लिए एक संगठित दलाल गिरोह ‘डैमेज कंट्रोल’ में जुट गया है। ये लोग आंदोलन की धार को कुंद करने, जनता को गुमराह करने और असली मुद्दे से ध्यान हटाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।आंदोलनकारी इसे लोकतांत्रिक आवाज़ को कुचलने की कोशिश बता रहे हैं।

जनता की सतर्कता ही आंदोलन की ताकत

आंदोलन से जुड़े जागरूक लोगों का कहना है कि इस लड़ाई में सबसे बड़ी ताकत जनता की एकता और सतर्कता है। यदि लोग बिचौलियों, अफवाहों और लालच से दूर रहकर मूल उद्देश्य पर डटे रहें, तभी प्रदूषण के खिलाफ यह संघर्ष अपने मुकाम तक पहुंच सकता है।

नोट: यह विशेष रिपोर्ट जनचर्चाओं और विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारियों पर आधारित है। हालात तेजी से बदल रहे हैं और आने वाले दिनों में आंदोलन की दिशा और स्वरूप और स्पष्ट होने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.