रजरप्पा : प्रिंस वर्मा
रजरप्पा पुलिस का एक बार फिर से मानवीय चेहरा सामने आया है, जो दूसरे पुलिसकर्मियों के लिए एक बेहतर संदेश हैं। रामगढ़ एसपी के निर्देश पर लगातार मृत व्यक्ति के परिजनों को आर्थिक सहयोग किया ज रहा हैं। ताजा मामला बीते मंगलवार का हैं। जहां चितरपुर काली चौक में गत दिनों हुए सड़क दुर्घटना में रामगढ़ के राजा गढ़ सौदागर मुहल्ला निवासी मनीष अग्रवाल पिता शंभु अग्रवाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल वाहन को अपने कब्जे में कर लिया था। एसपी के निर्देश के बाद रजरप्पा थाना प्रभारी ने वाहन मालिक से दूरभाष में बात करके मृतक के परिजन को 50 हज़ार रुपये की सहयोग राशि दिलवाने का सराहनीय काम किया। रामगढ़ एसपी एवं रजरप्पा पुलिस का यह संयुक्त प्रयास काफी सराहनीय हैं, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय हैं। क्षेत्र की जनता रामगढ़ एसपी की खूब सराहना कर रहे हैं। बता दें कि रामगढ़ एसपी के पहल पर रजरप्पा पुलिस लगातार सड़क दुर्घटना में मृत लोगो के परिजनों को आर्थिक मदद करवाने का काम कर रही हैं। जो क्षेत्र के लिए बेहतर संदेश हैं।
मृतक के परिजनों को दिया गया खाद्य सामग्री एवं 10 हज़ार की राशि
छोटकीपोना में पिछले दिनों मृतक अजय मुंडा और नारायण मुंडा का सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद रजरप्पा पुलिस का मानवीय चेहरा फिर से सामने आया। रामगढ़ एसपी के निर्देश पर दोनो मृतकों के परिजनों को 50 / 50 किलो चावल एवं 10 हज़ार रुपये की सहयोग राशि के रूप में प्रदान किया।


