देश-विदेश: देश के महान उद्योगपति और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की जयंती पर रविवार को देशभर के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू सहित कई नेताओं ने उनके योगदान को याद किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रतन टाटा ने ईमानदारी और करुणा के साथ भारतीय उद्योग को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उद्योग और समाज सेवा के जरिए रतन टाटा…
Author: डेस्क एडिटर
देश-विदेश: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1 जनवरी 2026 से एक दर्जन से अधिक ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव करने का फैसला किया है। इस संबंध में सभी संबंधित रेलवे स्टेशनों को नई समयसूची की जानकारी भेज दी गई है।रेलवे के अनुसार, स्थानीय रूटों पर चलने वाली मेमू और पैसेंजर ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। खास तौर पर रामपुरहाट–गया फास्ट पैसेंजर ट्रेन अब अपने पुराने समय से 1 घंटा 20 मिनट पहले चलेगी। भागलपुर–हंसडीहा–गोड्डा रूट पर नए समय हंसडीहा से भागलपुर के लिए ट्रेनें सुबह 10:20, शाम 4:35 और रात…
New Delhi : भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने राहुल गांधी पर भारत विरोधी वैश्विक गठजोड़ से जुड़े होने का आरोप लगाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के हालिया बयान के अनुसार कांग्रेस पार्टी ‘ग्लोबल प्रोग्रेसिव अलायंस’ की सदस्य है और राहुल गांधी इसी संगठन के सह-अध्यक्ष हैं। भाजपा का आरोप है कि यह संगठन भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़ा रहा है। भाजपा ने राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा पर भी सवाल उठाए। जॉर्ज सोरोस के मुद्दे को उठाते हुए भाजपा…
Patna : बिहार में महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए परिवहन विभाग ने नई पहल की है। नए साल से नालंदा जिले में दो नई पिंक बस सेवाओं की शुरुआत की जाएगी। इस सेवा का उद्घाटन राज्य के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार करेंगे। यह सेवा खासतौर पर कामकाजी महिलाओं और छात्राओं की रोजमर्रा की यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए शुरू की जा रही है। पहले चरण में पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया जैसे जिलों में पिंक बसें शुरू की गई थीं। इन बसों को यात्रियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। दूसरे चरण में राज्य के…
Giridih : गिरिडीह पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी गैस कनेक्शन लिंक से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर डीएसपी आबिद खान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गैस कनेक्शन बंद होने का डर दिखाकर फर्जी लिंक भेज रहे हैं और लोगों से पैसे ठग रहे हैं। इसके बाद एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में छापेमारी कर आनंद कुमार मंडल और दीपक…
देश-विदेश: रूस और यूक्रेन के बीच लगभग चार साल से जारी संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है। बीती रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला हुआ। शहर और आसपास के इलाकों में कई विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं। यह हमला उस समय हुआ जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच फ्लोरिडा में शांति बैठक की तैयारी चल रही थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने किंझाल हाइपरसोनिक मिसाइल, चार इस्कैंडर बैलिस्टिक मिसाइल और कई कालिब्र क्रूज मिसाइलें कीव पर दागीं। इसके अलावा कई ड्रोन शहर और आसपास के…
Jamtara : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति के निर्देश पर शनिवार को जिला कमेटी की ओर से समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन केंद्र सरकार द्वारा लाए गए VB-G RAM G बिल के विरोध में आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता प्रोफेसर कैलाश प्रसाद साव ने किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाकर नया कानून लाया है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि इस कानून के…
Ranchi : परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की जयंती के अवसर पर रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के बाद संजय सेठ ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार ने एक बार फिर वीर सपूत की जयंती को नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा कि न तो किसी तरह का सरकारी आयोजन हुआ और न ही सम्मान देने की कोई पहल दिखी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रचार-प्रसार में तो सक्रिय रहती है,…
Ranchi : रांची के बड़ा तालाब से 36 एकड़ जमीन गायब होने के मामले में रांची नगर निगम ने जांच तेज कर दी है। इसको लेकर नगर निगम की टीम ने तालाब क्षेत्र की ड्रोन मैपिंग शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बड़ा तालाब का कुल क्षेत्रफल 53 एकड़ था, लेकिन अब इसमें से केवल 17 एकड़ हिस्सा ही जल क्षेत्र के रूप में बचा है। शेष जमीन पर अतिक्रमण होने की बात सामने आ रही है, जिसके कारण तालाब का दायरा लगातार घटता गया। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रांची नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की…
Bokaro : बोकारो जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने नई रणनीति अपनाई है। अब थाना प्रभारी केवल गश्त, छापेमारी और जांच तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि वे सेक्टरों, मोहल्लों और बाजारों में माइकिंग कर आम लोगों को सतर्क कर रहे हैं। पुलिस की प्रचार गाड़ियों से लगातार यह अपील की जा रही है कि लोग घर से बाहर जाते समय इसकी सूचना नजदीकी थाना को जरूर दें। यह पहल खास तौर पर बंद घरों में ताला तोड़कर हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से शुरू की गई है। बोकारो…

