Author: डेस्क एडिटर

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची से करीब 50 किलोमीटर दूर खलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां 35 वर्षीय युवक सुनील केवट ने अपनी प्रेमिका को सीने में गोली मार दी। इसके बाद वह घर लौटा और खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। रूरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह वारदात सुबह 9 से सवा 9 बजे के बीच हुई। लड़की घर से बाहर निकल रही थी, तभी केडीएच ग्राउंड के पास सुनील ने…

Read More

Dhanbad : धनबाद में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन न्यू टाउन हॉल में किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। राज्यपाल ने 164 पीएचडी और गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह छात्रों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह सिर्फ डिग्री लेने का अवसर नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारियों की शुरुआत भी है। राज्यपाल ने कहा कि आज के समय में शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं रहनी…

Read More

Ranchi : हिंदूवादी नेता भैरव सिंह शुक्रवार को रांची सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। रिहा होने के बाद वे हिंदपीढ़ी स्थित अपने गर पहुंचे। उनकी रिहाई की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक भैरव सिंह के घर के बाहर जुट गए। समर्थकों ने नारेबाजी की और जमकर आतिशबाजी की। मालूम हो कि भैरव सिंह पिछले कुछ समय से एक मामले में न्यायिक हिरासत में थे और रांची सेंट्रल जेल में बंद थे। अदालत से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई संभव हो सकी। घर पहुंचते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान “जय श्रीराम” और…

Read More

Palamu : पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जेवर कारोबारी से रंगदारी वसूलने और फायरिंग की घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टा, दो जिंदा गोली और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोहल्ला निवासी मोहम्मद नाजीम और मुर्तजा अंसारी के रूप में हुई है। एसपी रीष्मा रमेशन मुताबिक 21 दिसंबर को मेदिनीनगर के एक ज्वेलरी कारोबारी रंजीत कुमार सोनी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।…

Read More

Mumbai  : भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज सुस्त रही। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 8 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 85,533 पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 छह अंकों की गिरावट के साथ 26,170 पर शुरू हुआ। शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिला और सेंसेक्स 114 अंक गिरकर 85,409 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। आज के कारोबार में आईटी सेक्टर के शेयरों में कमजोरी रही। सेंसेक्स के टॉप लूजर्स में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक शामिल रहे। वहीं एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और अडानी पोर्ट्स जैसे शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे ये टॉप गेनर्स…

Read More

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नए VB-G RAM G एक्ट 2025 का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह कानून ग्रामीण रोजगार को नए नजरिये से देखता है, जहां आय सहायता, संपत्ति निर्माण और खेती की स्थिरता को एक साथ जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक लेख सोशल मीडिया पर साझा किया। लेख में बताया गया है कि यह नया कानून पुराने मनरेगा की जगह लाया गया है। सरकार का कहना है कि इसे लाने से पहले राज्यों के साथ सलाह, तकनीकी बैठकों और कई पक्षों से चर्चा की गई।…

Read More

Purnea : महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा बिहार और झारखंड की सभी महिंद्रा डीलरशिप में कार्यरत कर्मचारियों के लिए कौशल आधारित प्रतियोगिता “उस्तादों का उस्ताद – महासंग्राम” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य डीलरशिप स्टाफ की तकनीकी जानकारी, समस्या समाधान क्षमता और भविष्य की ऑटोमोटिव तकनीक के प्रति उनकी तैयारी को परखना था। यह प्रतियोगिता विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पूर्णिया में आयोजित की गई, जो महिंद्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की सिस्टर ऑर्गेनाइजेशन है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी सुविधाओं के कारण प्रतियोगिता को व्यावहारिक रूप से सफल बनाया गया। महासंग्राम में नए वाहन प्लेटफॉर्म, एडवांस इंजन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम, सेफ्टी…

Read More

Ranchi : झारखंड की पुरानी खनन भूमि अब राज्य के भविष्य को नया रूप दे सकती है। पर्यावरण थिंक टैंक आई-फॉरेस्ट की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि बंद पड़ी खदानों की जमीन का सही इस्तेमाल कर हरित विकास को बढ़ावा दिया जा सकता है। यह रिपोर्ट राज्य-स्तरीय सम्मेलन “झारखंड में न्यायसंगत संक्रमण और हरित विकास के मार्ग” के दौरान जारी की गई। सम्मेलन में सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र, उद्योग जगत और नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में बंद और गैर-संचालित कोयला खदानों की 11,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि अभी उपलब्ध है। आने वाले 5…

Read More

Patna : बिहार सरकार ने सरकारी राशन दुकानों पर चावल और गेहूं के वितरण का नया नियम लागू करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था जनवरी 2026 से अगले आदेश तक लागू रहेगी। नई व्यवस्था के अनुसार अब राशन का वितरण 2:3 के अनुपात में किया जाएगा। यानी लाभुकों को हर महीने मिलने वाले कुल खाद्यान्न में दो हिस्से गेहूं और तीन हिस्से चावल होंगे। सरल शब्दों में समझें तो अगर किसी परिवार को हर महीने 35 किलो राशन मिलता है, तो अब उन्हें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल दिया जाएगा। पहले यह अनुपात अलग था, जिसमें ज्यादा चावल…

Read More

Begusarai : जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह जनता दल (JDU) के छात्र विंग के एक नेता पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। यह हमला उस समय हुआ जब छात्र नेता रोज़ की तरह जिम जाने के लिए घर से निकले थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार, वारदात बाघा गुमटी के पास हुई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घात लगाकर छात्र नेता पर फायरिंग की, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें गंभीर हालत में बेगूसराय…

Read More