Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के नव-प्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। हाल ही में IPS रैंक में पदोन्नति पाने वाले इन अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने बैच पहनाकर सम्मानित किया। शिष्टाचार भेंट करने वालों में राम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा और दीपक कुमार शामिल थे। सीएम ने सभी अधिकारियों को पदोन्नति पर बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिकारी भविष्य में भी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ राज्य की सेवा करेंगे।इस…
Author: डेस्क एडिटर
उत्तराखंड : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण क्षेत्र के शिलापनी के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत 12 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, बस में कुल 19 यात्री सवार थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, प्राथमिक तौर पर चालक के…
Patna : बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत अब जीविका दीदियों को ई-निबंधन और अन्य सरकारी सेवाओं के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसे ‘डिजिटल दीदी सह सक्षमा दीदी’ के नाम से चलाया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को ऑनलाइन निबंधन की प्रक्रिया तेज, सुलभ और पारदर्शी बनाकर बार-बार कार्यालय दौड़ने की जरूरत से बचाना है। योजना के पहले चरण में एक हजार से अधिक जीविका दीदियों को चयनित किया जाएगा। दीदियों को मिलेगा प्रशिक्षण और उपकरण चयनित दीदियों को कंप्यूटर,…
बोकारो : बोकारो में नव वर्ष के अवसर पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए डीसी अजय नाथ झा ने मंगलवार को वीडियो संवाद के जरिए पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नव वर्ष के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा और आपात सेवाओं को सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट मोड में डीसी ने सिविल सर्जन को जिले के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाएं 24×7 सुचारू…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) परीक्षा में सफल 1910 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। लंबे इंतजार और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में प्रवेश का अवसर मिला। सीएम ने मंच से 26 अभ्यर्थियों को सीधे नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित परीक्षा के तहत विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। चयनित पदों में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 847, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के 191, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के 239, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी…
Patna : बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के 2800 से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती राज्य के विभिन्न विभागों और नगर विकास व आवास विभाग में खाली पदों को भरने के लिए हो रही है। इस भर्ती में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 12 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख से पहले आवेदन करें ताकि किसी तकनीकी समस्या के…
सिमडेगा : सिमडेगा जिले में पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए एसपी मो. अर्शी द्वारा “पुलिसमैन ऑफ द वीक: सिमडेगा पुलिस” पुरस्कार की शुरुआत की गई है। इस पुरस्कार के तहत उत्कृष्ट टर्नआउट, कर्तव्यपरायणता और सकारात्मक सोच रखने वाले पुलिसकर्मियों को हर सप्ताह सम्मानित किया जाएगा। योजना का उद्देश्य और चयन प्रक्रिया इस योजना में आरक्षी से लेकर सहायक अवर निरीक्षक स्तर तक के पुलिसकर्मियों का चयन किया जाएगा। चयनित पुलिसकर्मी को उनके बेहतर कार्य और अनुशासन के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही उनकी तस्वीर पूरे सप्ताह संबंधित थाना, ओपी या पुलिस प्रतिष्ठान के सूचना पट पर लगाई जाएगी। इस पहल…
Gumla : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को गुमला जिले के रायडीह प्रखंड स्थित मांझाटोली में आयोजित दो दिवसीय अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा 2025’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। हवाई मार्ग से गुमला पहुंची राष्ट्रपति का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, और सोहराई कला का प्रतीक चिन्ह राष्ट्रपति को भेंट किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय भी मंच पर मौजूद रहे। विश्वविद्यालय स्थापना और शिक्षा पर जोर…
Bokaro : सीएम हेमंत सोरेन का सोमवार को बोकारो पहुंचे, जहां उन्हें एयरपोर्ट पर पुलिस जवानों द्वारा भव्य गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। सीएम के आगमन के मौके पर जिले में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरती। इस अवसर पर उत्तरी छोटानागपुर के IG सुनील भास्कर, DC अजय नाथ झा, SP हरविंदर सिंह, और उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने सीएम का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मौके पर चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक और जिला स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन ने सीएम के…
Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की उड़नदस्ता टीम ने देर रात मादक पदार्थों की तस्करी का पर्दाफाश किया और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 36.5 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 18.25 लाख रुपये बताई जा रही है। आरपीएफ ने बताया कि गांजा ओडिशा के रुपरा से ट्रेन में चढ़ाया गया था और इसे उत्तर प्रदेश के बनारस ले जाया जा रहा था। आरोपियों की पहचान मंजूर अली (22) पश्चिमी चंपारण, विवेकानंद गुप्ता (23) कुशीनगर और अशोक गिरी (40) बलिया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया…

