Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»जामताड़ा में झामुमो का धरना प्रदर्शन, ‘VB-G RAM G’ का हुआ विरोध
झारखंड

जामताड़ा में झामुमो का धरना प्रदर्शन, ‘VB-G RAM G’ का हुआ विरोध

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरDecember 27, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamtara  : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति के निर्देश पर शनिवार को जिला कमेटी की ओर से समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन केंद्र सरकार द्वारा लाए गए VB-G RAM G बिल के विरोध में आयोजित किया गया।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता प्रोफेसर कैलाश प्रसाद साव ने किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाकर नया कानून लाया है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि इस कानून के जरिए मजदूरों के साथ अन्याय किया जा रहा है। झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देश पर यह आंदोलन किया जा रहा है और जब तक यह बिल वापस नहीं लिया जाता, तब तक पार्टी सड़क से लेकर सदन तक विरोध जारी रखेगी।

पार्टी के जिला सचिव परेश चंद्र महतो ने केंद्र सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता पर जबरन गलत कानून थोपा जा रहा है और दमनकारी नीतियों के जरिए गरीबों, आदिवासियों, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यकों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो कार्यकर्ता शिबू सोरेन के सपनों को टूटने नहीं देंगे और सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य के विकास को बाधित नहीं होने देंगे।धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता रविंद्रनाथ दूबे, आनंद टुडू, प्रदीप मंडल, असित मंडल, सागीर खान, इम्तियाज अंसारी, मेरी मरांडी, सफीक अंसारी, मदन मुर्मू, अनूप पांडे, लालू अंसारी, सुभाष मिर्धा, देवीसन हांसदा, इमरान अंसारी समेत सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.