देश-विदेश: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब 20 साल की दूरी और राजनीतिक मतभेदों को खत्म करते हुए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक बार फिर साथ आ गए हैं। आगामी बीएमसी सहित राज्य के 28 नगर निगम चुनावों के लिए शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने गठबंधन करने का फैसला किया है। स्थानीय निकाय चुनावों में विपक्ष की हार के बाद दोनों दलों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई। गठबंधन की पहल तब शुरू हुई जब शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने राज ठाकरे के निवास शिवतीर्थ जाकर मुलाकात की।…
Author: डेस्क एडिटर
Ranchi : निर्वाचन से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बुधवार को निर्वाचन सदन में शिक्षाविदों के साथ बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य आगामी अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में होने वाले व्याख्यान को वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रभावी बनाना था। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि झारखंड के शैक्षणिक संस्थानों का निर्वाचन कार्यों में हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में वे मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची से जुड़े विषयों पर व्याख्यान देंगे, जिसके लिए अकादमिक विशेषज्ञों के सुझाव लिए जा रहे हैं। बैठक में राज्य के विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के…
Ramgarh : रामगढ़ के सुरेंद्र नामक युवक ने हाल ही में एक वीडियो बनाया, जिसमें आलोक स्टील प्लांट के कारण फैले प्रदूषण को दिखाया गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फैक्ट्री के पास झाड़ियों और पेड़-पौधों पर राख जमा हो गई है। सुरेंद्र ने राख को उड़ा कर भी प्रदूषण का प्रभाव दिखाया। यह वीडियो एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अशोक दानोदा नामक अकाउंट से शेयर किया गया। वीडियो के साथ लिखा गया कि फैक्ट्री सिर्फ स्टील नहीं बना रही, बल्कि आसपास के जंगल और खेतों को “खाद” भी दे रही है। इस पोस्ट पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत…
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को पेसा नियमावली से जुड़ी अवमानना याचिका की सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ में हुई सुनवाई के दौरान पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार भी सशरीर मौजूद रहे। सचिव ने कोर्ट को बताया कि पेसा नियमावली का मसौदा तैयार हो चुका है और इसे कैबिनेट के समक्ष भेज दिया गया है। सरकार ने सुनवाई के बाद समय की मांग की। खंडपीठ ने अगली सुनवाई की तारीख 13 जनवरी 2026 तय की। याद दिला दें कि 18 दिसंबर को पिछली सुनवाई में अदालत ने नियमावली लागू न होने पर कड़ी नाराजगी…
Palamu : पलामू जिले में मेदिनीनगर के रेडमा इलाके में जेवर व्यवसायी रंजीत सोनी से गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। प्रिंस खान ने सोशल मीडिया के जरिए वॉइस मैसेज भेजकर धमकी दी कि अगर रकम नहीं दी गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रंजीत सोनी ने मेदिनीनगर टाउन थाना में शिकायत दर्ज करवाई। थानेदार ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कारोबारी की सुरक्षा बढ़ाई है और इलाके में नियमित पेट्रोलिंग कर रही है। गैंगस्टर के लिंक तलाशने में जुटी पुलिस पुलिस प्रिंस खान और उसके संबंधियों की…
Palamu : झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राशन दुकान की आड़ में चल रहे गांजा तस्करी का खुलासा किया है। हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकही में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 3 किलो 270 ग्राम गांजा बरामद किया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई की पुष्टि पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने सोमवार को की। पुलिस को रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम कुकही निवासी गुड्डु कुमार (35) अपनी राशन दुकान में गांजा छिपाकर रखता है और उसकी खरीद-बिक्री करता…
Ranchi : रांची के चुटिया मेन रोड पर बीती देर रात करीब एक बजे एक तेज रफ्तार कार ने खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर मारने वाली कार वेगन-आर (नंबर JH-01FB-5790) थी। सूत्रों के अनुसार, कार चालक नशे की हालत में था। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर बाहर आए। जैसे ही लोग गाड़ी के पास पहुंचे, चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर लिया। वहीं, जिस दुकान के सामने कार खड़ी थी, उसके दुकानदार ने बताया कि…
Ranchi : रांची पुलिस ने तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित सैली ट्रेडर्स पर छापा मारा। यह कार्रवाई प्रतिबंधित कफ सिरफ से जुड़ी जांच के तहत की गई है। सिटी DSP के नेतृत्व में पुलिस ने तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दुकान और गोदामों में रखे प्रतिबंधित पदार्थों की तलाशी ली और जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस अब मामले की पूरी जांच कर रही है और देख रही है कि इसमें कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध रूप से बिक रहे प्रतिबंधित दवाओं और पदार्थों को बाजार से हटाना है और संबंधित…
Patna : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंच गए हैं। स्टेट हैंगर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एयरपोर्ट से बेली रोड होते हुए मिलर हाई स्कूल मैदान तक उनका भव्य रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। रोड शो में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नितिन नवीन रथ पर सवार होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा की और बाबा साहेब…
देश-विदेश : कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 13 दिसंबर को हुए कार्यक्रम में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के कारण फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी तय समय से पहले ही रवाना हो गए। इवेंट के मुख्य आयोजक सताद्रु दत्ता ने जांच एजेंसियों को बताया कि विदेशी सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि मेसी को छूना या गले लगाना मना है, लेकिन कार्यक्रम के दौरान भीड़ पर नियंत्रण नहीं हो पाया। दत्ता के अनुसार, मंच से बार-बार अपील के बावजूद लोग मेसी के बहुत करीब पहुंच गए और उन्हें घेर लिया गया। इससे असहज होकर मेसी ने कार्यक्रम बीच में छोड़ने का…

