जामताड़ा : जामताड़ा जिले में अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने के मामले में एसपी राजकुमार मेहता ने कड़ी कार्रवाई की है। जामताड़ा थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं करने के आरोप में थानेदार संतोष कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, 25/26 दिसंबर की रात मिहिजाम थाना क्षेत्र में स्थित शिर्डी ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना हुई थी। इस घटना के समय पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि गश्ती दल और टाइगर मोबाइल टीम ने ठीक से रात्रि गश्त नहीं की और…
Author: डेस्क एडिटर
Ranchi : रांची के लोगों को जल्द ही एक नया नाइट मार्केट मिलने जा रहा है। रांची नगर निगम की पहल पर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बाहर नाइट मार्केट विकसित किया जा रहा है। इसके लिए प्लेटफॉर्म का निर्माण पूरा कर लिया गया है। नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों को एक सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराना है, जहां वे शाम और रात के समय परिवार के साथ समय बिता सकें। नगर निगम की योजना के अनुसार नाइट मार्केट में मुख्य रूप से खाने-पीने के स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां स्ट्रीट फूड, फास्ट फूड के साथ-साथ पारंपरिक झारखंडी व्यंजन भी मिलेंगे।…
New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पर्वतमाला की परिभाषा और उसके संरक्षण को लेकर गंभीर चिंता जताई है। अदालत ने कहा कि मौजूदा परिभाषा के अनुसार संरक्षण का दायरा सीमित हो सकता है, जिससे पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने का खतरा है। केंद्र सरकार से मांगे जवाब कोर्ट ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से कई अहम तकनीकी सवालों पर जवाब मांगा है। अदालत ने कहा कि 20 नवंबर के आदेश को लागू करने से पहले एक निष्पक्ष और स्वतंत्र समीक्षा करना जरूरी है। हाई पावर्ड एक्सपर्ट कमेटी का प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं…
Jamshedpur : जमशेदपुर में सोमवार को आयोजित ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संथाली भाषा में गीत गाकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। राष्ट्रपति का गीत सुनकर पूरा सभागार मंत्रमुग्ध हो गया। मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आंखें मूंदकर गीत का आनंद लिया। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन की शुरुआत संथाली भाषा में ‘जोहार’ शब्द से की। उन्होंने संथाली भाषा और ओलचिकी लिपि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवा पीढ़ी से अपनी मातृभाषा और संस्कृति को संरक्षित रखने की अपील की। इससे पहले राष्ट्रपति ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सीएम और राज्यपाल का…
Ranchi/Chatra : चतरा जिले में कानून व्यवस्था की तस्वीर लगातार धुंधली होती जा रही है। बीती रात हुई दो बड़ी घटनाओं ने यह साफ कर दिया कि अपराधियों का मनोबल ऊंचा है और पुलिस की पकड़ कमजोर। एक तरफ कुंदा थाना क्षेत्र में गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई, तो दूसरी ओर गिद्धौर में नकाबपोश अपराधियों ने पेट्रोल पंप से तीन लाख रुपये लूट लिए। दोनों घटनाएं एक ही रात की हैं और दोनों ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। कुंदा में गोलियों की गूंज कुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम गेंद्रा में देर रात जो…
New Delhi : फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़े मामले में NIA ने अहम सबूत बरामद किए हैं। डॉ. मुज्जमिल की गिरफ्तारी के बाद अन्य संदिग्ध आतंकियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की थी। एनआईए ने डॉ. उमर के कमरे से तोड़े गए एक टैबलेट के पार्ट्स बरामद किए हैं, जिसमें मोडिफाई ड्रोन और रॉकेट बनाने के स्कैच समेत कई आतंकवादी जानकारियां थीं। जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश, जो यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर था, ने डॉ. उमर को तकनीकी मदद प्रदान की थी। एनआईए की जांच में सामने आया कि जसीर ने दिल्ली धमाके से…
Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले 4 लाख से अधिक छात्रों को अपने डेटा में सुधार करने का अंतिम मौका दिया है। सुधार प्रक्रिया 28 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 2 जनवरी 2026 तक चलेगी। छात्र अपनी नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो या अन्य विवरण में गलती होने पर इसे सुधार सकते हैं। सुधार के लिए छात्र www.jac.jharkhand.gov.in पर जाकर “क्लास-10 स्टूडेंट डेटा करेक्शन पोर्टल” में लॉगिन करेंगे और अपनी जानकारी चेक कर, आवश्यक सुधार स्कूल में जमा करेंगे। सुधार की चेकलिस्ट एक सप्ताह के अंदर परिषद कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। मैट्रिक की परीक्षा…
Dumka : झारखंड के दुमका जिले से पुलिस की दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है। हंसडीहा थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों पर जिले के दो सीनियर पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगा है। इस घटना से जिलेभर के पत्रकारों में भारी आक्रोश है। मिली जानकारी के अनुसार, Times Now Navbharat के सीनियर पत्रकार मृत्युंजय पांडेय और News18 के पत्रकार नितेश वर्मा बीती रात ढाका मोड़ पर एक कार्यक्रम में शामिल होकर कार से दुमका लौट रहे थे। इसी दौरान हंसडीहा चौक पर जाम लगा हुआ था। जाम का कारण जानने के लिए दोनों पत्रकार अपनी गाड़ी से…
New Delhi : पीएम नरेंद्र मोदी ने आज महीने के आखिरी रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 129वें एपिसोड में देशवासियों से संवाद किया। उन्होंने 2025 की उपलब्धियों और आने वाले वर्ष 2026 के लिए योजनाओं पर चर्चा की। पीएम ने कहा कि 2025 ने भारत के लिए गर्व के कई पल दिए। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इस वर्ष देश के लिए गौरव का प्रतीक बना। उन्होंने बताया कि भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल और विज्ञान के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन किया और विश्व मंच पर अपनी पहचान बनाई। पीएम ने खेल की उपलब्धियों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारतीय…
Patna : बिहार में अथमलगोला प्रखंड की कृषि अधिकारी अर्यमा दीप्ति, जो शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं, वह बख्तियारपुर में सुरक्षित पाई गई हैं। हालांकि, इस दौरान वह कहां थीं और किन परिस्थितियों में रही, इसका विवरण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। अर्यमा दीप्ति ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (बीटीएम) के पद पर कार्यरत हैं। वह कंकड़बाग के विजय नगर की निवासी हैं और उनकी शादी 23 दिन पहले पटना के चार्टर्ड अकाउंटेंट शुभम कुमार से हुई थी। शुक्रवार दोपहर अर्यमा दीप्ति अथमलगोला कार्यालय से ऑटो से बख्तियारपुर के लिए…

