रामगढ़ में बोकारो आइजी ने की जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ बौठक, दिया आवश्यक निर्देश
अपराध और नशे के व्यापार पर कोई समझौता नहीं, करे कार्रवाई, कोताही नहीं बरते:सुनील भास्कर
रामगढ़। उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी सुनील भास्कर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय रामगढ़ पहुंचे। रामगढ़ पहुँचने पर सबसे पहले उन्हें गार्ड आफ़ ऑनर दिया गया। जिसके बाद आईजी सीधे बैठक में पहुंचे। बैठक में आईजी ने बोकारो जोन के सभी पुलिस अधीक्षक से उनके जिले की वस्तु स्थिति की जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने अपराध और नशे के कारोबार पर खुलकर बोले। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध और नशे में कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाये। उसपर कोई कोताही नहीं बरते।
बैठक में सात जिले के एसपी हुए शामिल
बैठक में 7 जिले के एसपी शामिल हुए। बैठक में धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार, रामगढ़ एसपी अजय कुमार, गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार, हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन, बोकारो एसपी हरमिंदर सिंह, चतरा एसपी सुमित अग्रवाल, धनबाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह के अलावा पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी उपस्थित थे।
एसपी कार्यालय में आईजी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
रामगढ़ एसपी कार्यालय पहुंचते ही बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर को सार्जेंट मेजर मंटू यादव
के द्वारा “गार्ड ऑफ ऑनर'” दिया गया। एसएसपी धनबाद, एसपी हजारीबाग, बोकारो, चतरा, गिरिडीह एवं कोडरमा के रामगढ़ जिला आगमन पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
35 बिंदुओं पर किया आईजी ने की समीक्षा
बैठक के दौरान आईजी सुनील भास्कर ने सभी सात जिलों के एसपी से नक्सली वारदात, सांप्रदायिक समस्या, अफीम की खेती और नशे के व्यापार पर गहन चर्चा की। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों का पालन करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने बीट पुलिसिंग और रक्षक ऐप के उपयोग पर भी सभी एसपी से अपडेट मांगी। महिलाओं के विरूद्ध लैंगिक अपराध एवं पोक्सो कांड, एनडीपीएस काण्ड, लंबित कांडों की विवरणी सहित 35 बिंदुओं पर गहनता पूर्वक चर्चा की।
त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने का दिया निर्देश
आईजी सुनील भास्कर ने सभी जिले के एसपी को दुर्गा पूजा में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए बधाई दी। साथ ही आगामी दिवाली, छठ जैसे बड़े त्योहार पर भी शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए


