रजरप्पा। सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समीप इनमोसा का 70वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमे मुख्य रूप से रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद, केंद्रीय कोषाध्यक्ष रामेश्वर महतो, क्षेत्रीय सचिव हरि प्रसाद महतो, अध्यक्ष संजय कुमार उपस्थित रहें। मौके पर जीएम कल्याणजी प्रसाद ने कहा की पूरे कोल इंडिया में सुरक्षित खदानों के संचालन में ओवरमैन और माइनिंग सरदार की मुख्य भूमिका होती है। उन्होंने आगे कहा की कोयला उद्योग में इनमोसा का महत्वपूर्ण योगदान है। जो एक प्रकार से माइंस की रीढ़ की हड्डी है। इनमोसा कि बदौलत ही रजरप्पा क्षेत्र का नाम कोयला जगत में बड़े आदर से लिया जाता है। जीवन में प्रगति जरूरी है। वही प्रोडक्शन को लेकर सीसीएल रजरप्पा की टीम की भागीदारी जबरदस्त रही है। प्रॉडक्शन और सेफ्टी को लेकर इनमोसा हमेशा जागरूक रहा है। मौके पर गौतम कुमार, राजकिशोर प्रमाणिक, विशाल कुमार, संतोष कुमार पटेल, बब्लू तिर्की, पंकज, उमेश, अरुण, कमलेश कुमार, आनंद सिंह, किशोर कुमार, अभिमन्यु कुमार, रंजीत कुमार, राहुल कुमार, संजू कुमार, बिपिन, जयदीप कुमार, राकेश रोशन सहित कई मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


