रजरप्पा
चितरपुर के काली मंदिर प्रांगण में रविवार को स्थानीय ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली की पूजा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही सर्वसम्मति से काली पूजा समिति का गठन किया गया। जिसमें संचालनकर्ता शिवचरण महतो, संरक्षक सतीश महतो, अध्यक्ष पवन कुमार महतो, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, सचिव रवींद्र चौधरी, सह सचिव हरि महतो, कोषाध्यक्ष गोवर्धन महतो, उप कोषाध्यक्ष बासुदेव राम व कार्यकारिणी अध्यक्ष रामकिशुन महतो को बनाया गया। इसके अलावा नकुल महतो, दशरथ महतो, हितेश कुमार परेल, चंद्रप्रकाश कुमार, मटुकधारी महतो, विश्वनाथ प्रसाद, मोहित परवा, सुंदर साव, उमेश महतो, हरदयाल महतो, सरयू महतो, कपील महतो, मुखलाल महतो, अनिल पटवा सहित कई को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। समिति ने सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सहयोग और सामूहिक सहभागिता बढ़ाने की भी योजना बनायी। मौके पर कई लोग मौजूद थे।


