गुमला पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा को मुठभेड़ में मार गिराया। कामडारा थाना क्षेत्र के पारही जंगल में मंगलवार रात करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ में यह कार्रवाई हुई। मार्टिन पर ₹15 लाख का इनाम था और वह कई नरसंहारों और आतंकी घटनाओं का मास्टरमाइंड रहा है। दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद उसने खुद को PLFI सुप्रीमो घोषित किया था। पुलिस फिलहाल अन्य फरार उग्रवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


