आपसी सौहार्द, प्रेम एवं अपनत्व को बढ़ावा देने का एक छोटा सा प्रयास है:निशा जैन
रामगढ़। मारवाड़ी महिला समिति के तत्वाधान में रांची रोड स्थित होटल अरिहंत पैलेस के सभागार में भव्य तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महामंत्र णमोकार से किया गया। तत्पश्चात समिति की सदस्यों को तिलक लगाकर एवं चूड़ियां पहना कर उनका अभिनंदन किया गया। उसके बाद समिति की सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक गेम, गीत एवं संगीत आदि का कार्यक्रम किया गया। जिसमें समिति की बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग ली। साथ ही, उक्त अवसर पर समिति की संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणा जैन को उनके 75वें जन्म दिवस के उपलक्ष में समिति की सदस्यों द्वारा उनका अभिनंदन करते हुए उनको सम्मानित किया गया।
आपसी सौहार्द, प्रेम एवं अपनत्व को बढ़ावा देने का एक छोटा सा प्रयास है:निशा जैन
मौके पर समिति की अध्यक्ष निशा जैन ने बताया कि हमारी संस्था लगातार सामाजिक दायित्वों को पूर्ण करने में संलग्न रहती है। परंतु आज का यह हमारा आयोजन समिति की सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, प्रेम एवं अपनत्व को बढ़ावा देने का एक छोटा सा प्रयास है। बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से समिति की हम सभी बहनें एक ही छत के नीचे सावन के मौसम की मिठी-मिठी फुहारों का आनंद लेते हुए असीम सुख की अनुभूति करती है। उन्होंने संस्थापक अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए उनकी लंबी आयु की कामना ईश्वर से की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव रिद्धि जैन, कोषाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, उपाध्यक्ष सिंपल बरेलिया, अरुणा जैन, अनिता बंसल, पूनम गर्ग, गरिमा अग्रवाल, पिंकी गोयल, मधु अग्रवाल, ममता अग्रवाल, नम्रता जैन, नैना मेवाड़, अनिता बंसल, रेनू मित्तल, शकुंतला अग्रवाल, शारदा अग्रवाल, स्वाति पंसारी, श्वेता बगड़िया, पिंकी गोयल, रीना अग्रवाल, सुधा गोयल, सविता अग्रवाल, शीला जैन, मंजू अग्रवाल, नेहा चौधरी, विमल जालान, मीनू मोदी, निर्मल अग्रवाल आदि शामिल थी।


