मारंगमरचा में धड़ल्ले से चल रहा कबाड़ी दुकान, खपाया ज रहा चोरी का लोहा
सीसीएल रजरप्पा के क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी ने थाना में लिखित आवेदन, कार्रवाई करने की मांग
रजरप्पा पुलिस की कार्यशैली में उठ रहा सवाल, पुलिस क्यों नही कर रही कार्रवाई
रजरप्पा प्रोजेक्ट में हो रही लगातार चोरी न केवल कंपनी को आर्थिक हानि पहुँचा रही है, बल्कि यह राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा के लिए भी खतरा है : जीएम
रजरप्पा से प्रिंस वर्मा
रजरप्पा थाना क्षेत्र के मारंगमरचा में इन दिनों धड़ल्ले से कबाड़ियों का अवैध कारोबार चल रहा है। इस कारोबार में किसी का नियंत्रण नहीं है, इसलिए धड़ल्ले से अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए सिर्फ एक स्टाक रजिस्टर की जरूरत होती है। स्टॉक रजिस्टर में खरीद-बिक्री किए गए समान को दर्ज कर इस व्यवसाय को आसानी से किया जा सकता है।
भुचुंगडीह गांव से जुड़ा हैं तार, डीजल एवं लोहा चोरी में शामिल हैं लोग*
सीसीएल रजरप्पा के क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी द्वारा थाना में दिए आवेदन के अनुसार डीजल एवं लोहा चोरी में भुचुंगडीह गांव के क़ई लोग शामिल हैं। आवेदन में सभी लोगो का नाम अंकित किया गया हैं। पर अबतक उन लोगो पर किसी तरह का एक्शन नही लिया गया हैं। जो पुलिस की नाकामी दर्शाता हैं।
एक्शन मूड में क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी आशीष झा, लगातार कर रहे कार्रवाई
सीसीएल रजरप्पा में लगातार चोरी की घटना बढ़ रही हैं, इसपर अंकुश लगाने के लिए सीसीएल रजरप्पा के क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी आशीष झा पूरी तरह एक्शन मूड में हैं। लगातार चोरी के विरोध कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। रजरप्पा थाना को लिखित आवेदन भी दे चुके हैं, पर पुलिस इसपर कोई खास दिलचस्पी नही दिखा रही।
पुलिस की कार्रवाई भी औपचारिकता*
कबाड़ के अवैध व्यवसाय करने वालों के खिलाफ पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले बुलंद हो गए हैं और ये बेधड़क चोरी के सामानों की खरीद बिक्री के काम में लगे हुए हैं। यदि पुलिस के द्वारा ऐसे व्यवासियों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी जो रजरप्पा थाना क्षेत्र से चोरी हुए कई समान इनके पास से बरामद हो सकता है। यहां के कबाड़ियों के पास ज्यादातर भवन निर्माण में उपयोग होने वाले छड़,वाहनों के चक्के एवं अन्य सामाग्री आसानी से बरामद किया जा सकता है। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में ट्रकों में कबाड़ भर कर रामगढ़ में माल सप्लाई कर दिया जाता है।
रजरप्पा पुलिस अब तक कोई ठोस कदम नही उठाई : महाप्रबंधक
सीसीएल रजरप्पा महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद ने कहा कि स्थानीय पुलिस से हम कड़ी और त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा करते हैं। अब तक कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। ध्यान देने योग्य है कि जहाँ से चोरी का सामान बरामद हुआ है। रजरप्पा प्रोजेक्ट में हो रही लगातार चोरी न केवल कंपनी को आर्थिक हानि पहुँचा रही है, बल्कि यह राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा के लिए भी खतरा है।
एक महीना में लगातार बढ़ा अपराध का ग्राफ, पुलिस मौन
सीसीएल रजरप्पा में पिछले एक महीना में क़ई बड़ी घटना घट चुकी हैं, पर पुलिस पूरी तरह से मौन हैं। पुलिस अबतक कोई भी बड़ी कार्रवाई नही की हैं। कार्रवाई नही करना क़ई सवालों को खड़ा कर रहा हैं। बता दें कि बीते 10 जुलाई को सीसीएल के सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया गया था, साथ ही करोड़ो रूपये के वाहनों का शीशा क्षतिग्रस्त किया गया था। जिससे कंपनी को लाखों की क्षति हुई थी। बीते 5 अगस्त को सीसीएल रजरप्पा के क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी आशीष झा ने छापामारी कर मायल गांव से सीसीएल रजरप्पा से चोरी किये गए 500 किलो लोहा का पोल बरामद किया गया था। इस मामले में भी किसी की गिरफ्तारी नही हुई हैं।


