दिशोम गुरु शिबू सोरेन को राज्य के हर कोने से भारत रत्न देने की मांग उठ रही
लातेहार। लातेहार समाजसेवी रवि कुमार डे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि झारखंड की जन नायक और दबे कुचले और बेजुबान के आवाज गरीबों के मसीहा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को हर हाल में भारत सरकार उनके मरनोउपरांत भारत रत्न देने का पुनीत कार्य करें। उनके जाने के गम में केवल झारखंड ही नहीं बल्कि भारत के 140 करोड़ जनता मायूस है। गुरु जी ने जल जंगल जमीन को बचाने के लिए झारखंड राज्य से शुरू किया और इस अभियान को पूरे देश भर में आंदोलन के रूप में खड़ा कर गरीब असहाय लोगों को आत्मीय मजबूती प्रदान कर लोहा बनवाया। जो आज उनके निधन पर झारखंड राज्य के ही नही देश के कई राज्यों से उनके अंत्येष्टि में शामिल हुए। देश के कोने कोने में जा कर ऐसे लोगों को आंदोलन कर अधिकार दिलाने का कार्य किया। जो कभीभुलाया नहीं हो सकता है। ऐसे योद्धा को भारत की सरकार भारत रत्न देकर उनके चाहने वाले लोगों को गौरवान्वित करे। एक छोटे से गांव से निकलकर पूरे विश्व में अपना परिचय और लोहा बनवाया है। आज उन्होंने लोग के बीच सर्वव्यापी नेता के साथ-साथ दिशोम गुरु का भी परिचय दिया। आज उनके कार्यों को झारखंड वासी भूल नहीं सकते हैं।


