Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़»स्व रिझूनाथ चौधरी श्रद्धांजलि सभा : हम सबों के प्रेरणास्रोत थे स्व रिझुनाथ चौधरी : सुदेश महतो
रामगढ़

स्व रिझूनाथ चौधरी श्रद्धांजलि सभा : हम सबों के प्रेरणास्रोत थे स्व रिझुनाथ चौधरी : सुदेश महतो

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरAugust 9, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

चितरपुर के सांडी समेत जिला के कई जगहों में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

छिन्नमस्तिका मन्दिर में गरीब लोगों के बीच कराया गया भोजन

रजरप्पा से प्रिंस वर्मा

पूर्व प्रमुख स्व रिझुनाथ चौधरी की 11वीं पुण्यतिथि शनिवार को चितरपुर के सांडी स्थित आवास में मनाया गया। जहां इनके बड़े पुत्र बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, छोटे पुत्र ज्योति कुमार चौधरी व पुत्रवधु डॉ रेखा चौधरी, वीणा देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्व रिझुनाथ चौधरी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्य रूप से आजसू सुप्रीमो सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक तिवारी महतो, हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद, रामगढ़ की विधायक सुनीता चौधरी, जिप अध्यक्ष सुधा देवी ने भी स्व चौधरी के चित्र पर पुष्प चढा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि स्व रिझुनाथ चौधरी हम सबों के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने हमेशा लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य किये हैं। इसके अलावे मजदूरों को स्वावलंबी बनाने के लिए हमेशा संघर्षशील रहते थे।

आज हमलोग उन्ही के पदचिन्हों पर चलते हुए कार्य कर रहे हैं: चन्द्रप्रकाश

उनके संघर्षों को नजदीक से देखने को मिला। आज हमलोग उन्ही के पदचिन्हों पर चलते हुए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज वे हमारे बीच नहीं है पर उनके आदर्श हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। वही गिरिडीह सांसद ने कहा कि स्व रिझुनाथ चौधरी हमेशा दबे, कुचले व शोषितों की आवाज उठाने का कार्य करते थे। इसके अलावे झारखंड आंदोलन में भी उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाने का काम किये। उन्ही के बताए रास्ते पर चलते हुए समाज को आगे बढाने का कार्य कर रहे हैं।

स्व रीझूनाथ चौधरी ने जो सपना देखा था, उसे पूरा करने का कार्य गिरिडीह सांसद कर रहे हैं:रोशन

वहीं बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि स्व रीझूनाथ चौधरी ने जो सपना देखा था, उसे पूरा करने का कार्य गिरिडीह सांसद कर रहे हैं। दुलमी व महुआ टांड़ उनके नाम से कॉलेज व स्कूल की स्थापना किया गया है। ताकि लोगों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

सुदेश महतो ने किया सैकड़ो फलदार व छायादार पौधों का वितरण

श्रद्धांजलि सभा के दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व रामगढ़ की पूर्व विधायक सुनीता चौधरी द्वारा लोगों के बीच सैकड़ो फलदार व छायादार पौधों का वितरण किया गया। ताकि पूरा क्षेत्र हरा भरा रहे। और लोगों शुद्ध हवा मिले। इधर रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर प्रक्षेत्र के रिझूनाथ चौधरी धर्मशाला में सैकड़ो गरीबों को भोजन भी कराया गया। साथ ही कई लोगों के बीच धोती साड़ी का भी वितरण किया गया।

श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

 

कार्यक्रम में रजरप्पा जीएम कल्याणजी प्रसाद, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो, समाजसेवी चन्दर महतो, नप उपाध्यक्ष मनोज महतो, रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो, गोला पार्षद सरस्वती देवी, जलेश्वर महतो, कुंदरूकलां मुखिया किशुनराम मुंडा, मुखिया अरविंद सिंह, सुनीता देवी, भानुप्रकाश महतो, पूर्व पार्षद गोपाल चौधरी, पवन शर्मा, अमृतलाल मुंडा, रविंद्र वर्मा, चंद्रशेखर पटवा, सतीश महतो, मलेश्वर नायक, मुकेश सिन्हा, रमेश दांगी, चंद्रशेखर चौधरी, दिवाकर नायक, गंगाधर महतो, इंतेखाब आलम, अब्दुल हकीम, देवंती देवी, सुशीला देवी, निर्मल महतो समेत कई मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

18 हाथियों का तांडव, रातोंरात उजाड़ दी किसानों की फसल

January 10, 2026

रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

January 3, 2026

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.