शहीद निर्मल महतो ने अलग झारखंड राज्य आंदोलन की धार को तेज किया:मनोज महतो
रामगढ़। आजसू के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को कोठार स्थित निर्मल महतो चौक में झारखंड आंदोलन के पुरोद्धा निर्मल महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर मनोज कुमार महतो ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
जिसके बाद पार्टी के अन्य सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया । मौके पर मनोज कुमार महतो ने कहा की शहीद निर्मल महतो का जन्म 25 दिसम्बर 1950 ई को हुआ था। कहा कि उनका जीवन संघर्ष और बलिदान से परिपूर्ण था। वे किसान और मजदूरों के सर्वमान्य नेता थे। उनका त्याग और बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने किसान और मजदूरों पर होनेवाले जुल्म, अत्याचार और शोषण के विरुद्ध लगातार संघर्ष किया ।
झारखंड आंदोलन को निर्मल दा ने गति दी
अलग झारखंड राज्य आंदोलन को संगठित कर उन्होंने उसे गति प्रदान की । जिसके परिणामस्वरूप अलग झारखंड राज्य बना । आजसू के केंद्रीय सचिव ने कहा कि मजदूर और किसानों की हक की लड़ाई लड़ते हुए वे शहीद हो गए । कहा कि उनका झारखंड के निर्माण के लिए उनका त्याग और बलिदान वर्षो तक युवाओं को प्रेरित करता रहेगा ।
कौन कौन थे मौजूद
मौके पर आजसू नगर परिषद सचिव राजेन्द्र महतो,वार्ड पार्षद देवधारी महतो,रोशन कुमार,महेंद्र चौधरी,पुरुषोत्तम कुमार,नरेश महतो,नारायण महतो,बाबूलाल महतो,अनूप यादव,दिलीप यादव,गौतम करमाली,मनोज मुंडा,भोगनाथ पहान,माधव महतो,उमेश महतो,कल्लू राम,राजेश राम,पुलिस महतो,पारस महतो,परन महतो,विपिन महतो,किशुन चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।


