रजरप्पा : प्रिंस वर्मा
चितरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को भाई बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। सावन माह की पूर्णिमा तिथि को बहनों ने भाइयों की कलाई में राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना किया। वहीं भाइयों ने भी उन्हें कुछ उपहार भेंट किया। साथ ही उसकी रक्षा का संकल्प दोहराया। क्षेत्र में रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल था। रक्षाबंधन को लेकर राखी की दुकानों में काफी भीड़ देखी गई। बहने राखी की खरीदारी में व्यस्त रहे। वहीं मिठाई की दुकानों में भी काफी चहल पहल देखी गई। अहले सुबह सभी बहने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। तत्पश्चात अपने अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


