आपका संघर्ष ही आपकी सफलता का पहचान बनेगा:बीएन शाह
रामगढ़। राधा गोविंद विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सत्र 2023-2025 और 2022-2025 के विद्यार्थियों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिसके बाद सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम में जुनियर विद्यार्थियों द्वारा सीनियरर्स विद्यार्थियों लिए विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गईं। कार्यक्रम में मुजिकल चेयर, गैस द सॉन्ग, कराउके तथा डमसराज् जैसे आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया गया
विभाग के विभागाध्यक्ष तथा सहायक प्राध्यापकों ने भी अपने अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया।
स्वागत भाषण मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. भारती कुमारी द्वारा दिया गया।
कुलाधिपति बीएन साह ने सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएँ
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। संस्था सचिव प्रियंका कुमारी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि”सीखना कभी नहीं रुकता – यहीं छात्र जीवन की असली पहचान है। आपका संघर्ष ही आपकी सफलता की पहचान बनेगा।
विदाई एक अंत नहीं बल्कि एक नई शुरुआत का नाम है:निर्मल
कुलसचिव प्रो निर्मल कुमार मंडल ने कहा कि विदाई एक अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत का नाम है। सभी अतिथियों द्वारा सभी विद्यार्थियों को गिफ्ट तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान विभाग के व्याख्याता मौसमी पॉल और विक्रम कुमार द्वारा सभी विद्यार्थियों के लिए धन्यवाद ज्ञापन तथा आभार व्यक्त किया गया। मौके पर विश्वविद्यालय के वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे।


