रामगढ़। राज्य सरकार के आला अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन ने जितनी भीड़ की उम्मीद की थी उससे ज्यादा भीड़ नेमरा में पहुंचने लगा। जिसके कारण सारी प्लानिंग फेल हो गया। लुकैयाटांड से लेकर नेमरा हो या फिर गोला डीवीसी चौक से लेकर बरलंगा मोड़ तक आईपीएस अधिकारी खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे। लेकिन उनका मॉनिटरिंग देर तक नहीं चला। क्योंकि भीड़ का कारवां मिनट दर मिनट बढ़ते ही चला गया। जिसके कारण अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीर साफ दिखाई देने लगी।
लगातार यातायात को नियंत्रित करने में जुटे रहे अधिकारी
इसके बावजूद अधिकारी से लेकर जिला स्तर के अधिकारी यातायात को व्यवस्थित करने में जुटे रहे। लेकिन लोगों का हुजूम बढ़ने के कारण उनका प्रयास लगभग असफल दिखने लगा। लेकिन उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी और यातायात को व्यवस्थित करने में जुटे रहे।
लुकैयाटांड में मंत्री ने संभाला कमान
महाजाम की स्थिति को देख मंत्री योगेंद्र प्रसाद खुद लुकैयाटांड पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करने लगे। लेकिन जाम की स्थिति से परेशान लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। मंत्री हाथ जोड़कर आग्रह कर रहे थे। आप लोग कतारबद्ध होकर नेमरा की ओर बढ़े। ताकि किसी और को भी परेशानी ना हो। लेकिन जाम का नजारा महाजाम में बदलने में देर नहीं हुई और स्थिति बिगड़ते चली गई।


