पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव समर्थकों व हाइवा मालिकों में हुई झड़प में दर्जन भर लोग घायल
हजारीबाग।एनटीपीसी की चट्टी बारीयतु कोयला खनन परियोजना मंगलवार की देर शाम रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव के समर्थकों व हाइवा ऑनर एसोसिशन के लोगों के झड़प हो गया। जहाँ पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव व इनके समर्थक थे वहीं दूसरी ओर हाइवा ऑनर एसोसिशन के दर्जनों सदस्य थे! दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले व पत्थर बाजी में हाइवा ऑनर एसोसिशन के करीब दर्जन भर लोग घायल हुए जिनका इलाज करेडारी सीएचसी में हुआ बाद में इन्हे रेफर कर दिया गया! एसोसिशन के द्वारा करेडारी थाना में लिखित आवेदन दिया गया व पूर्व मंत्री व इनके समर्थकों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर बुधवार को हाइवा ऑनर एसोसिशन के द्वारा करेडारी मुख्य चौक स्थित क़ृषि फॉर्म मैदान के समीप सड़क जाम कर दिया गया जिससे आम राहगीरों को काफ़ी परेशानी हुई! जाम की सुचना मिलने पर विधायक रौशनलाल चौधरी भी जाम स्थल पर पहुंचे व एसोसिशन के
लोगों की बातों को गंभीरता से सुना।
क्या है मामला
एनटीपीसी की चट्टीबारीयतु कोयला खनन परियोजना से सटे पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव की चिमनी व बॉउंड्री वाल थी जिसे कम्पनी के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था जिससे बौखलाये पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे हुए हैं! वहीं दूसरी ओर हाइवा ऑनर एसोसिशन के लोग मासिक किस्त पर वाहन लेकर कम्पनी में चला रहे हैं जिसका मासिक किस्त हरेक महीने देने होते हैं! पूर्व मंत्री के द्वारा कोल माइंस बंद करने व कोयले की ट्रांसपोर्टिंग रोके जाने से जहाँ कम्पनी को करोड़ों का नुकसान हो रहा है वहीं दूसरी हाइवा मालिकों को भी भारी नुकसान हो रहा है!


