Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#ब्रेकिंग न्यूज़»पीएसएमई कंपनी पर अपराधियों ने की गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेवारी, छोड़ा पर्चा, पढ़े खबर
#ब्रेकिंग न्यूज़

पीएसएमई कंपनी पर अपराधियों ने की गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेवारी, छोड़ा पर्चा, पढ़े खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरAugust 19, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

राहुल दुबे ने ली घटना की जिम्मेदारी, रंगदारी के लिए दी धमकी

रामगढ़। सयाल डी परियोजना में काम कर रही पीएसएमई कंपनी के बेस कैंप पर अपराधियों ने गोलीबारी की है। अपराधियों ने रंगदारी वसूली के लिए गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल पर पहुंचे पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने बताया कि एक स्कूटी पर सवार होकर दो अपराधी सोमवार की रात कंपनी के बेस्ट कैंप पर पहुंचे थे। उनमें से एक व्यक्ति ने एक राउंड गोली चलाई है। अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए यह काम किया है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस अन्य सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उन्होंने सीसीएल में काम करने वाले ठेकेदारों और कंपनी के प्रतिनिधियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

अपराधी राहुल दुबे ने ली घटना की जिम्मेदारी

अपराधी राहुल दुबे ने गोलीबारी की इस घटना की जिम्मेदारी ली है। उसने सोशल मीडिया पर एक पर्चा भी पोस्ट किया है। जिसमें कंपनी के मालिकों को रंगदारी देने और मैनेज करने को कहा गया है। टीके राव के लिए राहुल दुबे ने इस आखिरी चेतावनी भी बताया है। उसने पर्चा में यह भी लिखा है कि जीएम ऑफिस में काम करने वाले सभी ठेकेदार भी इस धमकी को अपने लिए भी माने।

कंपनी के पदाधिकारी ने बताई घटना की कहानी

घटना के संबंध में पीएसएमई कंपनी के इंचार्ज कुंदन व सिक्योरिटी गार्ड ने बताया एक ब्लेक स्कूटी पर सवार होकर दो लोग पहुंचे थे। एक राउंड कंपनी के मेन गेट में फायरिंग कर पर्चा छोड़कर वापस सयाल की ओर भाग निकले। अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में गेट पर छेद हो गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

भारत पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है, दुश्मन के लिए हमेशा तैयार हैं नौसेना : नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

January 23, 2026

अवैध खनन पर आवाज उठाना पड़ा भारी, थाने में शिकायत, जेएलकेएम नेता रवि महतो को जान का खतरा, पढ़े पूरी खबर

January 15, 2026

राउरकेला में 9 सीटर विमान क्रैश, नौ लोग थे सवार

January 10, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.