यह सम्मान रामगढ़ की जनता को समर्पित है:विक्रांत गुप्ता
रामगढ़। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय गौरव संघ द्वारा आयोजित भव्य समारोह में कर्णधार सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के संस्थापक एवं सचिव विक्रांत गुप्ता को उनके सामाजिक, सांस्कृतिक तथा आदिवासी उत्थान के कार्यों के लिए भारतीय गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान रामगढ़ की जनता को समर्पित है:विक्रांत
मौके पर विक्रांत गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान रामगढ़ की जनता को समर्पित है, जिन्होंने हर परिस्थिति में कर्णधार संस्था के साथ खड़े रहकर इसे निरंतर आगे बढ़ाने में सहयोग दिया है। उन्होंने संस्था को इस मुकाम तक पहुँचाने में योगदान देने वाले सहयोगियों का विशेष धन्यवाद दिया। इनमें अध्यक्ष जयदीप सोनी, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, संजय चौधरी, दीक्षा साहू, अनिल महतो, संदीप जयसवाल, विकास गुप्ता, करमवीर कुमार, राजेश जयसवाल, विक्की गुप्ता, लक्ष्मी बेसरा, तथा मधु कुमारी शामिल हैं।


