Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»कोयला तस्करी: रामगढ़ में कोयला तस्करों का आतंक:सिस्टम को ललकारा, जबरन अवैध कोयला लदा हाईवा छुड़ाया, पढ़े खबर
#Trending

कोयला तस्करी: रामगढ़ में कोयला तस्करों का आतंक:सिस्टम को ललकारा, जबरन अवैध कोयला लदा हाईवा छुड़ाया, पढ़े खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरAugust 20, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

सीसीएल टीम पर हमला कर अवैध कोयला लदा दो हाईवा को छुड़ाया, वाहन का शीशा तोड़ा

सीसीएल ने तीन हाईवा को पकड़ा, जंगल में खड़ी है तीनो वाहन

थार पर सवार कोयला तस्करों ने मचाया उत्पात, पुलिस के इशारे पर होती है तस्करी

रजरप्पा क्षेत्र के जीएम कल्याणजी प्रसाद के नेतृत्व में हुई छापेमारी

रामगढ़। रामगढ़ में कोयला तस्कर का मन बढ़ गया है। सिस्टम को ललकार कर कोयला तस्करी कर रहा है। पुलिस को लगातार चैलेंज कर रहा है। कोयला तस्करी बेरोकटोक जारी है। सबकुछ स्थानीय पुलिस के मिली भगत से होने की आशंका है।

कोयला तस्करों ने की हदे पार, टीम पर किया हमला

हद तो सोमवार की रात हुई। जब कोयला तस्कर मारकाट पर उतारू हो गया। सीसीएल की टीम अवैध कोयला तस्करी के विरुद्ध छापामारी करने निकली। इसी दौरान लाह टूनगरी जंगल के समीप पाँच हाईवा को रुकवाया। जिसपर अवैध कोयला लदा था। लेकिन इसकी भनक तस्करों को लग गई। जिसके बाद तस्करों ने थार पर सवार होकर पहुंचे और सीसीएल टीम पर हमला कर दिया।

जिस वाहन पर सवार था छापामारी दल, उसका शीशा तोड़ा

एक बेलोनो का शीशा तोड़कर दो हाईवा को भगाकर ले गया। जबकि तीन हाईवा अभी सीसीएल के निगरानी में जंगल में खड़ी है। सीसीएल ने मामले को लेकर रजरप्पा थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करने को गुहार लगाई है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार रजरप्पा प्रक्षेत्र के जीएम कल्याणजी प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम ने सोमवार की रात अवैध कोयला लदा पांच हाईवा पकड़ा।टीम ने गाड़ी संख्या ओडी 09 वी 1734, जेएच 02 बीआर 2487, जेएच 02 बीएम 7942, जेएच 09 बीडी 6790, और जेएच 02 बीएन 7942 को पकड़ा। जिसमें अवैध कोयला लदा हुआ था।

ब्लैक थार पर सवार लोगों ने टीम पर किया हमला, दो हाईवा चालक भागे

जीएम के नेतृत्व में सीसीएल के अधिकारी और कर्मचारी अवैध कोयला तस्करों पर कार्रवाई कर रहे थे। जब जंगल में पांच गाड़ियों को टीम ने रोका तो उन पर हमला भी हुआ। इस दौरान वहां ब्लैक थार कार पर सवार लोग भी पहुंचे। कोयला माफियाओं ने वहां माहौल बिगड़ने की कोशिश की। उन लोगों ने छापेमारी टीम में शामिल चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर हमला किया और उनके शीशे तो डालें। टीम ने उस थार कार का नंबर 0013 नोट भी किया है। जिसका जिक्र पुलिस के समक्ष भी हुआ है।इसी अफरा-तफरी में दो हाइवा चालक कोयला बीच सड़क पर गिराकर भाग निकले। तीन हाइवा अब भी लहरी टुंगरी जंगल क्षेत्र में खड़े हैं।

जंगल में मिला अवैध कोयले का भंडार

रजरप्पा क्षेत्र के जीएम कल्याण जी प्रसाद ने बताया कि छापेमारी के दौरान जंगल में छुपा कर रखे गए कोयले के विशाल भंडार को भी जप्त किया गया है। रॉ कॉल साइडिंग के पास ही जंगल में कोयला तस्करों के द्वारा इसे जमा किया गया था। उस स्थान पर गाड़ियों की आवाजाही के लिए रास्ते भी बनाए गए थे। बड़ी आसानी से रात के अंधेरे में कोयला तस्कर वहां से गाड़ी में कोयला लोड करते थे और बाहर निकल जाते थे। इस छापेमारी के बाद प्राथमिकी दर्ज की प्रक्रिया जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.