रामगढ़। रांची-पटना मुख्यमार्ग अंतर्गत फोरलेन के सैनी होटल के निकट टायर फटने से सड़क के बीचो-बीच ट्रक पलट गया। घटना के बाद रांची से रामगढ़ आने वाली मार्ग कुछ देर के लिए बाधित हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा के माध्यम से सड़क पर पड़ी ट्रक को हटवाया। जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हो सकी। जानकारी के अनुसार उड़ीसा से दिल्ली जा रही सीट लदा ट्रक संख्या यूपी 82टी 7936 का अचानक टायर फट गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए सड़क के बीचों बीच पलट गई। इस घटना में चालक यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल भेजवाया। वही, खलासी मामली रूप से घायल हो गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


