Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»राष्ट्रव्यापी हड़ताल व चक्का जाम सफल, झारखंड में व्यापक असर
झारखंड

राष्ट्रव्यापी हड़ताल व चक्का जाम सफल, झारखंड में व्यापक असर

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 9, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : केंद्र सरकार की मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को देशभर में  राष्ट्रव्यापी हड़ताल और चक्का जाम को झारखंड में मजदूर संगठनों ने सफल बताया. आंदोलन के तहत रांची सहित राज्यभर में बैंक, बीमा कार्यालय, कोयला खदानें और कई सार्वजनिक संस्थान पूरी तरह से बंद रहने का दावा किया गया.झारखंड में हड़ताल को सफल बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भाकपा माले, सीपीएम, एटक, सीटू और अन्य संगठनों ने मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया.आंदोलन में शामिल नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मजदूर विरोधी काला कानूनों को तुरंत वापस लेने की मांग की. नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं की गयीं, तो यह आंदोलन सड़क से संसद तक जारी रहेगा.बंद के समर्थन में सड़क पर उतरने वाले प्रमुख नेताओं में विनोद सिंह (पूर्व विधायक, भाकपा माले), सुप्रियो भट्टाचार्य (झामुमो), संजीव कुमार (कांग्रेस), रंजन यादव (राजद), महेंद्र पाठक (भाकपा राज्य सचिव), अजय कुमार सिंह (सीपीआई), सुनील साहू (अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ), सच्चिदानंद मिश्रा (एटक), समीर दास, सुखनाथ लोहरा (सीपीएम), अनिर्बान बोस (सीटू) शामिल थे.
इस हड़ताल का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की 17 मजदूर विरोधी और किसान विरोधी नीतियों का विरोध करना था. जिनमें शामिल हैं – चारों श्रम संहिताओं की वापसी, न्यूनतम वेतन और पेंशन की गारंटी, सभी ठेका और आकस्मिक कर्मचारियों का नियमितीकरण. किसानों को MSP की कानूनी गारंटी, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक सहित अन्य मांगें थी. इस बंद में वाम दलों से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. जिनमें धर्मेंद्र महतो, राम भजन सिंह, अशोक यादव, शुभेंदु सेन, प्रतीक मिश्रा, किरण कुमारी, छुमु उरांव, सुरेंद्र दीक्षित, नीरज सिंह, शमशुल अंसारी, कृष्ण वर्मा, मनोज ठाकुर, श्यामल, अमित कुमार, महेंद्र, सुनील साह और अजय सिंह सहित ने भाग लिया.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.