Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»सर्च ऑपरेशन में 18 IED बम बरामद
झारखंड

सर्च ऑपरेशन में 18 IED बम बरामद

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 9, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

चाईबासा -भाकपा माओवादियों की बड़ी साजिश आज फिर झारखंड में नाकाम हो गयी. सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में लगाकर रखे गए 18 आईईडी बम को बरामद कर लिया है. सभी का वजन करीब तीन-तीन किलोग्राम है. बम निरोधक दस्ते की मदद से जंगल में ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी को नष्ट कर दिया गया.

पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले के बॉर्डर पर मिली सफलता

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम एवं खूंटी जिले के सीमावर्ती इलाके (अड़की थाना के कोचांग के पास) में नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए लगभग 18 IED बम सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिए हैं. प्रत्येक का वजन लगभग तीन-तीन किलोग्राम है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से सभी को नष्ट कर दिया गया.

नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाया जा रहा सर्च अभियान

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता के सदस्यों के साथ सारंडा/ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं. इसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ एवं झारखंड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

गुप्त सूचना पर चलाया गया सर्च ऑपरेशन

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक को आठ जुलाई को गुप्त सूचना मिली कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों द्वारा पश्चिमी सिंहभूम एवं खूंटी जिले के सीमावर्ती जंगली क्षेत्रों में गोला-बारूद छिपाकर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए रखा गया है. इस सूचना के आलोक में आज बुधवार को सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. इस दौरान सुरक्षा बलों को यह सफलता मिली है. इस ऑपरेशन में चाईबासा पुलिस, खूंटी पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की टीम शामिल थी.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.