Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»जमशेदपुर»कट्टा के साथ फोटो पोस्ट करना पड़ा भारी, तीन युवक गिरफ्तार
जमशेदपुर

कट्टा के साथ फोटो पोस्ट करना पड़ा भारी, तीन युवक गिरफ्तार

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 9, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर…सोशल मीडिया पर दिखावे की होड़ में इन दिनों लोग बिना सोचे-समझे कुछ भी पोस्ट कर देते हैं. और बाद में लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है. कुछ ऐसा ही मामला जमशेदपुर जिले से सामने आया है. यहां सोशल मीडिया पर देसी कट्टा के साथ फोटो पोस्ट करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया. उनकी पोस्ट वायरल होते ही कल मंगलवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों में मानगो लक्ष्मण नगर निवासी रितेश सिंह और शांतिनगर निवासी अशोक गुप्ता और राज कुमार मुखिया उर्फ राज बच्चा शामिल हैं.

दो देसी कट्टा और मोबाइल जब्त

पुलिस ने गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर दो देसी कट्टा और जिस मोबाइल से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, उसे जब्त कर लिया है. मंगलवार को केस का उद्भेदन करते हुए डीएसपी (पटमदा) वचनदेव कुजूर और उलीडीह थाना प्रभारी कुमार अभिषेक ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार अशोक गुप्ता पूर्व में आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है

.लोगों को धमकाने व रंगदारी वसूलने के लिए रखा था हथियार

गिरफ्तार राज बच्चा सहरसा से हथियार लेकर आया था. हथियार लाने के बाद उसने अशोक गुप्ता को रखने के लिए दिया था. वे लोग लोगों को धमकाने व रंगदारी वसूलने की नियत से हथियार रखते थे. रितेश सिंह द्वारा हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया गया था. जानकारी मिलने पर उलीडीह थाना प्रभारी की अगुवाई में टीम गठित की गयी. टीम में एसआइ विवेक पाल, रवींद्र पांडेय समेत टाइगर मोबाइल को शामिल किया गया था. पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

चैन की नींद सो रही बुजुर्ग महिला की झुलस कर मौत

January 29, 2026

नदियों को नहीं बचाया तो भविष्य अंधकारमय होगा : सरयू राय

January 14, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.